Betul News : मंत्रोचार के साथ हनुमान डोल मंदिर परिसर में लगाए विभिन्न प्रजातियों के 31 पौधे
Betul News: 31 plants of different species planted in Hanuman Dol temple premises with chanting

Betul News : बैतूल।श्री हनुमानडोल हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को हनुमानडोल के घने जंगल में स्थापित सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में मंत्रोचार के साथ 31 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर बैतूल के वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) राहुल शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थिति होकर पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान रेंजर राहुल शर्मा ने पौधा लगाने के बाद बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को वर्ष में एक बार अवश्य पौधा लगाना चाहिए ताकि बिगड़ते पर्यावरण को बचाने में सहयोग दे सके। उन्होंने मंदिर समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान समिति के सचिव सोनू शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेश गुबरेले ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के जिन 31पौधों को लगाया गया है

उनमें मोरसली,रामफल,आंवला,नीम का आदि का समावेश है। इन पौधो को जानवरों से बचाव के लिए लोहे के ट्री गार्ड बनाए हैं। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा, डिप्टी रेंजर विभा चौरसिया, ब्रज टीटू पांडे,अनिल सिंह ठाकुर, सेवा भारती समिति के सचिव दीपेश मेहता, मातृ छाया के प्रबंधक विवेक शर्मा, राजेश दीक्षित,असीम चौधरी, विश्वनाथ सिंह ठाकुर, मंदिर पुजारी विजेंद्र द्विवेदी,अंशुल सोनी,हरीश सोनकपुरिया,आदर्श सोनकपुरिया,भीम यादव,माखन यादव,मनोज कोकाश आदि मौजूद थे। पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी के प्रति मंदिर समिति के अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने आभार माना।



