बैतूल
Betul News : जामठी फोरलेन में 10 वाहन चालकों पर की कार्रवाई, वसूला गया जुर्माना
Betul News: Action taken against 10 drivers in Jamthi four lane, fine collected

Betul News : यातायात विभाग ने बुधवार को जामठी स्थित एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात प्रभारी गजेंद्र केन समेत अन्य ने छात्रों को धीमी रफ्तार से वाहन चलाने और हेलमेट लगाने की सलाह दी। इस दौरान छात्रों ने भी यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन चलाने की बात कही।
इधर जामठी में फोरलेन के जोड़ पर वाहनों की जांच के लिए भी अभियान चलाया। इस दौरान बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट के वाहन चलाते वाहन चालकों को रोककर उन पर चालानी कार्रवाई की। साथ ही एक बाइक पर तीन बैठकर जाते वाहन सवारों को पकड़ा। यातायात प्रभारी ने बताया इस दौरान कुल 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इन वाहन चालकों पर 5 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की।



