छिंदवाड़ा

Chhindwara News : भूली बिसरी बातों और यादों को जननायक कमलनाथ ने साझा किया

Chhindwara News : Jananayak Kamal Nath shared forgotten things and memories

Chhindwara News : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व जिले के सांसद नकुलनाथ ने चौरई के चांद व अमरवाड़ा में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर दोनों ही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं, नागरिकों व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें सभा के माध्यम से धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर अपने सारगर्भित उदबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विगत 42 वर्ष पूर्व की भूली बिसरी यादों और बातों को साझा करते हुये अनेकों संस्मरण सुनाये। उन्होंने कहा कि वो भी एक दौर था जब प्रदेश और देश के नक्शे में छिन्दवाड़ा कहीं नजर नहीं आता था। नरसिंहपुर जाते समय कब हर्रई और जबलपुर जाते समय कब चौरई गुजर जाता था, एहसास ही नहीं होता था। परन्तु आज छिन्दवाड़ा जिले का हर गांव, हर कस्बा एक नगर का रूप ले चुका है और यह सब जिले की जनता की प्रेरणा, प्यार व आशीर्वाद से मुझे दी गई शक्ति और बल से संभव हुआ। मैं इस विश्वास के लिये सदैव अपने जिलेवासियों का ऋणी रहूंगा। चौरई के सतत विकास पर चर्चा करते हुये श्री नाथ ने कहा कि यह पूर्ण तथा कृषि प्रधान क्षेत्र है। मैंने सन 1980 में अपने किसान भाइयों को सोयाबीन के उत्पादन के लिये प्रेरित किया इस फसल से किसानों को लाभ मिला, फिर मक्के की पैदावार बढ़ी और आज किसान की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि कोई नहीं जानता था कि माचागोरा कहां है मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ योजना बनाई और आज माचागोरा बांध पूरे भारत की पहचान बन चुका है। श्री नाथ ने आगे कहा कि विकास की यह योजनायें तो बनती रहेंगी परन्तु मुझे अपने चौरई, अपने छिन्दवाड़ा के नौजवानों की सर्वाधिक चिंता है, क्यूंकि यह नौजवान ही अपने माता-पिता का सहारा और जिले व प्रदेश का भविष्य है। कमलनाथ ने अपने उदबोधन के प्रारंभ में विजयी विधायक सुजीत चौधरी को मास्साब से सम्बोधित कर सभी का मन जीत लिया, उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे अपनों ने सच्चाई व विकास का साथ देकर एक नया इतिहास रचा है। अमरवाड़ा की ऐतिहासिक सभा में कमलनाथ ने पिछड़े हुये अमरवाड़ा की सतत प्रगति की दास्तां सुनाई। उन्होंने नव निर्वाचित विधायक कमलेश शाह को बधाई देते हुये कहा कि हमें अभी और बहुत दूर तक जाना है। इस अवसर पर उन्होंने एक बार फिर अमरवाड़ा-हर्रई क्षेत्र के युवाओं से आव्हान किया कि वे छिन्दवाड़ा में स्थापित ट्रेनिंग सेन्टर का पूरा लाभ लें। जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने चौरई के चांद व अमरवाड़ा की सभाओं में कांग्रेस परिवार के प्रत्येक सदस्य और विशेषकर युवाओं के प्रति अपना आभार जताते हुये कहा कि चार राज्यों में सम्पन्न हुये विधानसभा चुनावों में केवल छिन्दवाड़ा ही एक ऐसा जिला है जहां कांग्रेस ने सातों की सातों विधानसभा जीतकर एक इतिहास बनाया है और इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ चांद व अमरवाड़ा सहित सम्पूर्ण जिले की जनता को जाता है।  नकुलनाथ ने आगे कहा कि आपने पिछले 40 वर्षों तक अपना प्यार और आशीर्वाद देकर कमलनाथ  को संसद में भेजा और फिर मुझे यह अवसर प्रदान किया है। आगामी तीन माह बाद फिर से लोकसभा के चुनाव सम्पन्न होंगे और इस चुनौती के लिये हमें अभी से तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जिन विषय परिस्थितियों में हमारे जाबांज कार्यकर्ताओं ने सभी विधान सभायें जीती है उसी हौसले के साथ हम भाजपा की हर चुनौती का सामना करते हुये लोकसभा में जीतकर छिन्दवाड़ा का झण्डा दिल्ली में लहरायेंगे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button