बैतूल

Betul News : सीएम यादव ने पदभार लेते ही अपराधियों पर नकेल और खुले में मांस बिक्री को किया था प्रतिबंधित

Betul News: As soon as CM Yadav took charge, he cracked down on criminals and banned the sale of meat in the open.

छुट्टे सांड की तरह घूम रहे अपराधी, खुले में बिक रहा है मांस, बज रहे हैं कानफोडूं लाउडस्पीक

 

Betul News : सीएम यादव ने पदभार लेते ही अपराधियों पर नकेल और खुले में मांस बिक्री को किया था प्रतिबंधित

Betul News : बैतूल में सरकारी तंत्र ऐसा है कि इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती या रेंगती भी है तो अनसुना कर दिया जाता है। हाल ही में मध्यप्रदेश के नए मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीन फरमान जारी किए थे और इस बात से भी आगाह कर दिया था कि इसका सभी जिलों में कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए, एक तो खुल्लम खुल्ला घूम रहे संदिग्ध और अपराधियों की धरपकड़ का था, दूसरा खुले में मांस की बिक्री को प्रतिबंधित करना था वहीं तीसरा फरमान कानफोड़ू लाउडस्पीकर के वाल्यूम को काबू में करना था, लेकिन राजधानी से बैतूल तक इन तीनों फरमानों की आवाज जिम्मेदारों के कानों तक नहीं गूंजी। और यदि गूंजी भी है तो अनदेखा किया जा रहा है। सरकारी तंत्र की इस मौन स्वीकृति से ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में शिवराज की सरकार हो या मोहन का राज हो हमें ना तो फर्क पड़ता है और ना हम सुधरे वाले हैं।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बैतूल के पंडित हीरेन्द्र शुक्ला का किया सम्मान

खुले में बिक रहा मांस, आदेश का कोई असर नहीं 

शहर के सदर स्थित सब्जी बाजार में बाकायदा शेड बनाकर मटन मछली का बाजार यहां शिफ्ट किया जाना था जिसकी प्लानिंग भी सालों पहले की गई थी, लेकिन मटन, मछली बेचने वालों ने इस बाजार में शिफ्ट होने की बजाए अपने-अपने ठिए शहर में जगह-जगह सेट कर लिए हैं, आदेश के बाद भी ये बाकायदा वहीं जमे हुए हैं। सदर में मटन मार्केट के शेडों में शराबियों और चकना बेचने वालों का अतिक्रमण है, जिसके चलते उन्हें वहां से हटा पाना इन मटन बेचने वालों के बस की बात नहीं है, यहां तो पुलिस और नगरपालिका केे अमले को सामने रहकर शहर के गली कूचों में मांस बेचने वालों को शिफ्ट करने की जरूरत है। हालांकि कुछ मटन, मछली वाले जरूर इन शेडों के नीचे बैठते हैं, लेकिन इनकी संख्या दो चार ही है। बाकी सैकड़ों मांस की दुकानें शहर के हर गली मोहल्ले और चौक चारों पर देखने को मिल ही जाएंगी, जो अब आदेश के विपरीत लग रही हैं।

खबर ये भी हैं : Viral Hindi Jokes : पप्पू की दो करोड़ की लॉटरी निकली, लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे…

पहले कचारा गाडिय़ों के साउंड का वाल्यूम काबू में तो करो 

सीएम का दूसरा फरमान शहर में कानफोडू लाउडस्पीकरों के साउंड को कम करना है, लेकिन सरकारी तंत्र के हिस्से नगर पालिका को पहले अपनी कचरा गाडिय़ों का साउंड सेट करने की जरूरत है। कचरा गाडिय़ों में लोग कचरा डाल तो रहे हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा कचरा शहर में फैला हुआ है। कुल मिलाकर नगरपालिका में स्वच्छता अभियान के नाम पर शहर को साफ करने की बजाए कमीशनखोरी पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, गाडिय़ों के मेंटनेंस में कमीशनखोरी, डीजल, पेट्रोल में कमीशन खोरी, स्वच्छता अभियान में काम करने वाले वर्करों, ड्राइवरों के सेलरी में कमीशन खोरी पर ज्यादा ध्यान है, यदि कचरा उठाने पर ध्यान होता तो शहर इस तरह गंदा नहीं रहता। इसकी एक बानगी हम पहले भी छापकर नगरपालिका को इसका आईना दिखा चुके हैं, बावजूद इसके इस व्यवस्था में नगरपालिका ने अब तक कोई सुधार नहीं किया है।

खबर ये भी हैं : Short Fuuny Jokes : पप्पू- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं, तो क्या इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी, चप्पू- जरूर…

रात 12 के बाद सडक़ों पर फर्राटे मारती हैं अपराधियों की गाडिय़ां 

रात में डर का नाम पुलिस होना चाहिए लेकिन पुलिस और शहर में पुलिस के पांइटों से पुलिस गायब है। सीएम का फरमान अपराधियों को पकडऩा और जो घातक अपराधी हैं उनकी जमानत ही निरस्त कर देना है, लेकिन शहर में रात 12 के बाद सडक़ों पर अपराधियों की गाडिय़ां हवा से बातें करती है, ये बैतूल शहर का आजकल शगल हो गया है, स्पीड के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। लेकिन इन्हें देखे कौन।

ये दिए थ आदेश: खुले में मांस बेचने पर सख्ती, अपराधियों पर नकेल 

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही सीएम मोहन यादव सुपर एक्टिव हो गए हो गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने  मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार संभाला था। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पहला आदेश दे दिया है। इस आदेश के तहत राज्य में लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है, साथ ही अगर वे तय डेसिबल से अधिक आवाज आएंगे तो इसे बैन किए गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कई अन्य आदेश भी दिए हैं। इनमें खुले में मांस बेचने को लेकर गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन, हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेज खोले जाने के फैसले के साथ अपराधियों पर शिकंजा कसे जाने के भी आदेश दिए हैं।

खबर ये भी हैं : GK Questions : कौरवों ने कौन से 5 गांव पांडवों को देने से किया था इनकार, जिस कारण हुई थी महाभारत?…

अपराधियों की होगी जमानत निरस्त 

खुले में मांस बेचने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करवाने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया गया है. हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज खोला जायेगा। कुल 52 कॉलेज खोले जाएंगे. आदतन अपराधियों के लिए गृह मंत्रालय को कहा है कि ज़रूरत पडऩे पर उनकी जमानत निरस्त करना शुरू करें. 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजेंगे. 22 जनवरी को अयोध्या की ओर जाने वाले मार्ग पर सरकार की तरफ से जगह-जगह रामभक्तों का स्वागत किया जायेगा। 

– एमपी में लाउड स्पीकर किए गए बैन 

बुधवार को कार्यभार संभालते ही उन्होंने पहला आदेश दे दिया है. इस आदेश के तहत राज्य में लाउडस्पीकर बैन किए गए हैं. शासन की ओर से जारी आदेश की प्रति भी सामने आई है. इसमें लिखा है कि, सामने आया है कि विभिन्न धर्म स्थलों में निर्धारित डेसिबल का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा रहा है. शोर से मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम और नींद में व्यवधान पड़ता है. शोर वाले वातावरण से हाई बीपी, बेचैनी, मानसिक तनाव, अनिद्रा जैसे प्रभाव शरीर में पाए जाते हैं. इससे कान के आंतरिक भाग में भी समस्या हो जाती है।

खबर ये भी हैं : Betul News : बुजुर्ग बेसहारा मानसिक रोगी की जलने से मौत, शव परिवहन के लिए ऑटो एंबुलेंस बनी सहारा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button