बैतूल

Betul News: त्रिदेव की सजगता चुनाव में सफलता – बबला शुक्ला

Betul News: Awareness of Tridev success in election - Babla Shukla

बैतूलबाजार मंडल की वृहद मंडल बैठक संपन्न

Betul News: त्रिदेव की सजगता चुनाव में सफलता - बबला शुक्लाBetul News: (बैतूल) । भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर त्रिदेव के बूते हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लेकर इस बार भी मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी हमारे त्रिदेव जिनका अर्थ बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए है। त्रिदेव की सजगता से ही चुनाव मे सफलता मिलेगी उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने रविवार को बैतूलबाजार मंडल की वृहद मंडल बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आज तकरीबन हर परिवार को मिल रहा है। फिर भी आज कार्यकर्ताओ को यह भी प्रयास करना चाहिए कि जन हितैषी योजना के लिए जरूरतमंद हितग्राही कही छूट न जाए।

Betul News: त्रिदेव की सजगता चुनाव में सफलता - बबला शुक्लाबूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए मिलकर बूथ को स्वावलंबी सजग और सक्रिय बनाएगें तो निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में हर बूथ भाजपा मय होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा मिशन 2023 और 2024 के लिए सक्रिय हो चुकी है पार्टी हर दिन नए नए कार्यक्रम कर रही है। लेकिन भाजपा अपने सबसे पुराने और सफल फार्मूले को लेकर ज्यादा गंभीर है।

वह फार्मुला है बूथ जीतो चुनाव जीतो हमे बूथ पर ज्यादा से ज्यादा काम करने की जरूरत है जिसकी सफलता के लिए हमारे बूथ पदाधिकारी त्रिदेव की महत्ती भूमिका रहनी है। संगठन की मजबूती के लिए त्रिदेव का मजबूत होना जरूरी है। मंडल बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अशोक नागले ने कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के इतिहास में बूथ पदाधिकारियो या कार्यकर्ताओ को महत्व नही दिया जाता भाजपा ही एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओ मे ही नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए उन्हे नेता बनाती है।

यहां हर कार्यकर्ता के लिए काम है और जनप्रतिनिधि भी कार्यकर्ता की तरह ही पार्टी के उददेश्यो की सफलता के लिए कार्य करते है। बैतूलबाजार मंडल की त्रिदेव स्तरीय इस महत्वपूर्ण बैठक में बडी संख्या में बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल त्रिदेव बैठक का संचालन बैतूलबाजार मंडल अध्यक्ष सुनिल पंवार ने एवं आभार मंडल सहप्रभारी शिवपाल उबनारे ने व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button