Betul News : घोड़ाडोंगरी में युवा कांग्रेस की ब्लाक कार्यकारिणी गठित, ब्लॉक उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं प्रवक्ता की नियुक्ति
Betul News: Block executive of Youth Congress formed in Ghoradongri, appointment of block vice president, general secretary, secretary and spokesperson.

Betul News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अम्बरदीप बुनकर ने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में युवा कांग्रेस की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया है। नवगठित कार्यकारिणी में ब्लॉक उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं प्रवक्ता की नियुक्ति की गई है।
यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलबरु, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया एवं युवा कांग्रेस प्रदेश सह-प्रभारी मानसिंग राठौर की सहमति से मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी की अनुशंसा से घोषित की गई है।
खबर ये भी हैं : GK Questions : कौन सा पेड़ काटने पर वह बच्चे की तरह रोता है?…
घोड़ाडोंगरी यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग हथिया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में युवा कांग्रेस घोडाडोंगरी ब्लॉक उपाध्यक्ष संजू वाड़िवा नीमपानी, मिथलेश मराड़ पांडरा, उमेश सलाम आमढाना, आकाश मलैया हिरावाडी, गौरेलाल बेले बासंपुर, राजू यादव पाढर, युवा कांग्रेस घोडाडोंगरी ब्लॉक महासचिव अरविंद उईके चिखली, अजय बारसे शोभापुर, चंद्रकांत अतुलकर नान्दू, रोहित मालवीय पीसाजोड़ी, संजय तायवाडे गेहूंरास, राजेश नर्रे मेहकार, युवा कांग्रेस घोडाडोंगरी ब्लॉक सचिव, रुपेश बिहारे कुही, मुकेश भोरसे चोपना, राजू ईवने गोलई, निमेश कहार रानीपुर, राहुल झल्लारे कुही, अजय सिलूकर फुलगॉव संजय काजले खमालपुर, तुषार बिहारे कुही, युवा कांग्रेस घोडाडोंगरी ब्लॉक प्रवक्ता ज्योतिष हाथिया रानीपुर को मनोनीत किया गया है। उन्होंने समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : पेसा एक्ट समिति का निर्णय: शराब बिक्री पर 10 हजार, सेवन करने पर 5 हजार का अर्थ दंड



