Mahindra Thar 5-Door : महिंद्रा थार 5-डोर में सनरूफ के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स
Mahindra Thar 5-Door : Mahindra Thar 5-Door will get many new features along with sunroof.

| WHATSAPP GROUP |
|
Mahindra Thar 5-Door : महिंद्रा थार 3-डोर सफल एसयूवी रही है लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना रहा है कि यह लाइफस्टाइल एसयूवी ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं है। इसी बीच मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर लॉन्च हो गई। इस खतरे को भांपते हुए महिंद्रा ने पहले ही 5-डोर थार पर काम शुरू कर दिया था, जो मौजूदा 3-डोर थार से लंबी होगी और ज्यादा प्रैक्टिकल होगी। इससे वह ज्यादा ग्राहकों को टारगेट कर पाएगी। थार लाइफस्टाइल एसयूवी का लंबा-व्हीलबेस वर्जन अगले साल लॉन्च हो सकता है। (Mahindra Thar 5-Door)
खबर ये भी हैं : Rice and Wheat Price : गेहूं-चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
5-डोर महिंद्रा थार का इंटीरियर
महिंद्रा थार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दिया। इसके 10.25-इंच होने की संभावना है। अभी 3-डोर महिंद्रा थार 7-इंच टचस्क्रीन मिलता है। इसे चलाने वालों को छोटी स्क्रीन की शिकायत भी है। ऐसे में अब बड़ी स्क्रीन से ग्राहकों की ये कमी दूर हो जाएगी। 5-डोर थार में बड़े टचस्क्रीन से UI और ग्राफिक्स में सुधार होने की उम्मीद है। इस नई टचस्क्रीन को फ्यूचर में 3-डोर थार के साथ भी पेश किया जा सकता है।
यह संभव है कि 5-डोर थार में एक बड़ा MID वाला नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है। जो कंपनी अपनी मोस्ट पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो N में दे रही है। थार में बड़े टचस्क्रीन के चलते कंपनी डैशबोर्ड में कुछ चेंजेस भी कर सकती है। इसमें दूसरे फीचर्स जैसे HVAC कंट्रोल, AC वेंट, नीचे की ओर टॉगल स्विच, रोटरी डायल और फिजिकल बटन 3-डोर थार के जैसे ही दिए हैं। ग्राहक 5-डोर थार में ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स की उम्मीद कर रहे हैं। इस ऑफरोड SUV में आगे की सीट के लिए अलग-अलग आर्मरेस्ट भी मिल सकता है। (Mahindra Thar 5-Door)
खबर ये भी हैं :Okinawa Lite : मात्र 1,500 की EMI पर खरीदे ओकिनावा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे ये फीचर
7 नामों का कराया ट्रेडमार्क
महिंद्रा ने थार के 5-डोर मॉडल के नामों का ट्रेडमार्क कराया है। कंपनी ने अपनी न्यू थार के लिए 7 नामों का ट्रेडमार्क कराया है। इनमें थार अरमाडा, कल्ट, रेक्स, सवाना, रोक्सक्स, ग्लैडियस और सेंचुरियन शामिल हैं। थार को अरमाडा नाम दिया जा सकता है। 1993 में लॉन्च हुई महिंद्रा अरमाडा कंपनी की पॉपुलर SUV थी। कंपनी इस थार को 2024 के पहले क्वार्टर में लॉन्च कर सकती है।
खबर ये भी हैं : Honda Elevate SUV : होंडा एलिवेट की जमकर हो रही बिक्री, खूबियां जान आप भी चाहोंगे खरीदना, जानें कीमत
5-डोर थार का डिजाइन
5-डोर थार के डिजाइन की बात करें तो इसकी फ्रंट ग्रिल को एक नए स्लैट पैटर्न के साथ अपडेट किया है, जिसमें पूरी चौड़ाई में एक हॉरिजॉन्टल लाइन होगी। इसके रियर टेललैंप के लिए नए लाइटिंग पैटर्न के साथ LED हेडलैंप और LED फॉगलैंप, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और नए एलॉय व्हील मिल सकते हैं। थार के केबिन में 10-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट के साथ एक सनरूफ और डैशकैम भी मिल सकता है।
खबर ये भी हैं : Warm Water Benefits : रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र से लेकर कई बीमारीयॉं होगी जड़ से खत्म
5-डोर थार का इंजन
थार के 5-डोर मॉडल में 3-डोर के समान 2-लीटर पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन पेश किया जा सकता है। ट्रांसमिशन के लिए इन्हें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। 3-डोर वर्जन की तरह इसे भी रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और 4-व्हील-ड्राइव (4WD) सेटअप में पेश किया जा सकता है। पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC और रियर पार्किंग कैमरा मिल सकता है। इसकी कीमत 12 लाख रुपए के करीब होगी। (Mahindra Thar 5-Door)
खबर ये भी हैं : Benefits of Amla Juice : सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से सेहत को मिलते है जबरदस्त फायदे, पेट की समस्याओं से भी पाए छुटकारा..





