Betul News : सहायक कमिश्नर ऑफिस में धरना देंगे जिले के कोल पेंशनर
Betul News: Coal pensioners of the district will protest in the assistant commissioner's office
शहीद भवन में बैठक आयोजित, मांगों पर की चर्चा

Betul News : (बैतूल)। कोयला खदान सेवा निर्मित कर्मचारी संघ एचएमएस की बैठक रविवार को शहीद भवन में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों के पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ज्ञापन और एक दिवसीय प्रदर्शन किए जाने पर चर्चा की।
अध्यक्ष डीके साहू ने बताया सभी कोल पेंशनरों का पीपीओ नंबर बदलने वाला है तथा पेंशन फॉर्म में भी बदलाव आया है। एसबीआई पत्र क्रमांक 125 तथा सीएमपीएफ पत्र क्रमांक 520 एवं 521 के अनुसार पेंशन फॉर्म में पति-पत्नी दोनों के आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक, बीपीओ नंबर की कॉपी पति-पत्नी का जायंटली फोटो लगाकर क्षेत्रीय कमिश्नर ऑफिस भिजवाना है। जिससे विधवा पेंशन एवं पीपीओ नंबर सुचारू रूप से रिवीजन हो सके।
साथ ही बताया कि हमारी छह सूत्रीय मांगों को कोल मंत्रालय एवं बीओटी कोल पेंशनर के पेंशन पर शीघ्र ही फैसला नहीं लिया तो सभी कोल कर्मी आगामी सितंबर माह में सहायक कमिश्नर ऑफिस में धरना देकर ज्ञापन देंगे। इसके अलावा आगामी माह अक्टूबर में सीआईएल हेड ऑफिस कोलकाता पर भी ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के आव्हान पर एक दिन का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पेंशनरों से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया गया। बैठक में अध्यक्ष डीके साहू, महामंत्री डीआर झरबड़े, नागोराव वागद्रे, अजय सिंह राजपूत, लीलाराम विश्वकर्मा, सुरेश साहू, माणिक राव कापसे, शिवदयाल चौकीकर, पांडुरंग वरवडे, मंगल, पूरनलाल मालवीय, राजेश अवस्थी, सीपी साहू, मानक प्रसाद वाईकर, कृष्ण वाईकर, रामदास पंडाग्रे, बीआर गवाडे सहित समस्त एचएमएस पेंशनर उपस्थित थे।



