Betul News : चौरई में 20 से 28 को आयोजित रामभद्राचार्य की रामकथा का जायजा लेने पंहुचे कलेक्टर मनोज पुष्प एवं की एसपी विनायक वर्मा
Betul News: Collector Manoj Pushp and SP Vinayak Verma arrived to take stock of Rambhadracharya's Ramkatha organized from 20th to 28th in Chaurai.

Betul News : जिले के चौरई तहसील मुख्यालय पर आगामी 20 से 28 सितंबर तक प्रस्तावित रामकथा आयोजन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा आज आयोजन स्थल चौरई पहुंचे और लॉ एंड ऑर्डर के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान 19 सितंबर को आयोजित नगर भ्रमण के रूट मार्ग और 20 से 28 सितंबर तक आयोजित कथा के स्थल, संत समागम स्थल, संत विश्राम स्थल, हैलीपेड और पार्किंग एरिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबन्धित अधिकारी व मुख्यकथा आयोजन के प्रमुख संयोजक स्वामी श्री अजय रामदास जी मौजूद थे यह कार्य क्रम पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक धर्म और आस्था का केंद्र बनेगा चौरई
19 सितंबर को चौरई के स्टेडियम से कार्यक्रम स्थल तक कलश यात्रा निकाली जायेगी और 20 से 28 सितंबर तक राम कथा होगी जिसमें लाखों की संख्या मे पहुंचेगे श्रद्धालु समिति ने किया व्यापक प्रबंध सभी को भोजन प्रसाद भी मिलेगा निशुल्क
श्री तुलसी पीठाधीश्वर शंकराचार्य श्री रामभद्राचार्य जी प्रमुख रूप से कथा वाचन करेंगे तथा इस दौरान वे ग्राम घोघरी भी जायेंगे



