बैतूल

Betul News : कन्या शाला गंज की प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

Betul News: Complaint to the collector against the principal of Kanya Shala Ganj

Betul News : कन्या शाला गंज की प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

नियम विरूद्ध तरीके से पुत्र को अतिथि शिक्षक बनाने का आरोप,बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए पद का गलत इस्तेमाल कर बनाया अतिथि शिक्षक

बैतूल। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज में पदस्थ संकुल प्राचार्य के खिलाफ नियम विरुद्ध तरीके से पुत्र को अतिथि शिक्षक का लाभ देने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है शिकायतकर्ता घनश्याम वाडबुदे का आरोप है कि प्राचार्य ने अपने बेटे को विशेष फायदा पहुंचाने के लिए नियमों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक बना कर उसको आर्थिक फायदा भी दे दिया। प्रिंसिपल ने अतिथि शिक्षक भर्ती को लेकर कोई भी विज्ञापन प्रकाशित नहीं किया, पैनल सूची में शामिल आवेदन कर्ताओं को भी कॉल नहीं किया ना ही उनसे लिखित असहमति ली। संकुल अधीन स्कूल पुलिस लाइन से एक टीचर केमिस्ट्री की अटैच है, उनको पीरियड नहीं दिए। संकुल अधीन हायर सेकेंडरी गर्ग कॉलोनी में एक टीचर केमेस्ट्री एमएससी की है उनको भी अटैच कर सकते थे पर नहीं किया।

कलेक्टर को प्रेषित शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि संकुल प्राचार्य श्रीमती बचले के द्वारा अतिथि शिक्षक भर्ती नियमों की अनदेखी की गयी। शाला में अतिथि शिक्षक का पद रिक्त न होने के बावजूद अपनी शाला में ही अपने बेटे कोमल बचले को केमिस्ट्री वर्ग 01 के पद पर अतिथि शिक्षक की प्रक्रिया पूर्ण किये बिना ही अतिथि शिक्षक बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूलगंज कार्यालय से जानकारी ली और सत्र के बीच में भी रिक्त पद की जानकारी लेते रहते थे। दिसम्बर माह में जब कार्यालय स्तर पर और जानकारी ली गयी तो पाया कि यहां कोई पद रिक्त नहीं है। एक अतिथि रखा है। अन्य विषयों की रिक्ति की भी जानकारी ली। सब जानकारी लेने पर पता चला कि संकुल प्राचार्य के द्वारा अपने बेटे को फायदा पहुंचाने के लिये अपने पद का गलत इस्तेमाल किया गया।

इन तथ्यों के आधार पर की शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूलगंज में शासन से स्वीकृत पद संरचना में विषय केमेस्टी वर्ग 01 के दो पद स्वीकृत है जिन पद दो नियमित शिक्षक रसायन वर्ग 01 के कार्यरत है। विद्यालय में रसायन विषय के कुल 5 पीरियड है। विषय रसायन के नियमित शिक्षकों के बीच 03 एवं 02 पीरियड आवंटित है।

Betul News : कन्या शाला गंज की प्राचार्य के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

इन रसायन विषय वर्ग 01 के दो शिक्षकों के पास शाला में कोई अन्य विज्ञान विषय के पीरियड आवंटित नही है। क्योंकि शाला में विज्ञान विषय उच्च श्रेणी शिक्षक/ माध्यमिक शिक्षक जो पदस्थ है। उनमें दो शिक्षक संख्या मान से अतिशेष है। जिससे कोई अन्य विषय के पीरियड रसायन वर्ग एक के।शिक्षकों को नही दिया गया है।

सत्र 2022-23 में रसायन विषय का एक शिक्षक अवकाश पर गया। जिनके पास कुल दो पीरियड आवंटित है। इस अवकाश पर गये शिक्षक के पद को रिक्त मानकर संकुल प्राचार्य ने अपने बेटे को अतिथि बना दिया। जबकि शाला में रसायन विषय के कुल 5 ही पीरियड है और लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के पत्र क्रमांक / समग्र शि.अ. / अतिथि शिक्षक / 2022/22 भोपाल दिनांक 04:01.22 के अनुसार शाला में उपलब्ध एक शिक्षक को विषयमान से अधिकतम 06 पीरियड आवंटन के बाद एवं संकुल के अन्तर्गत शालाओं से अतिशेष शिक्षकों से पूर्ति नहीं होने की स्थिति में आवश्यकता होने पर नियम अनुसार प्रक्रिया पूर्ण कर अतिथि शिक्षक भर्ती का प्रावधान है। प्राचार्य को तो कुल 5 परियड को ही उपलब्ध शिक्षकों के बीच समायोजन करना था जो नही किया गया। जबकि शाला में उपलब्ध दो में से एक नियमित उच्च माध्यमिक शिक्षक (विषय रसायन) और अन्य शाला से संलग्न माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर विषय रसायन) के बीच अवकाश पर गये शिक्षक के दो पीरियड का समायोजन करना था जो नहीं किया गया और नियम विरूद्ध बेटे को फायदा पहुंचाया गया।

संकुल के अन्तर्गत अन्य विद्यालय में जो शिक्षक अतिशेष है उनको भी शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूलगंज में संलग्न किया गया है। जिसमें एक शिक्षिका विगत दो वर्षों से संलग्न है जो रसायन विषय में स्नातकोत्तर है। उस शिक्षिका के संलग्न रहते हुए भी शिक्षिका को रसायन विषय के कालखण्ड नहीं दिये गये। यह सब इसलिए किया गया कि बेटे को फायदा पहुचाना था।

शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूलगंज में एकीकृत शाला में विज्ञान विषय के शिक्षक अधिक है और पीरियड कम है। यहां पर पदस्थ शिक्षकों में विषय विज्ञान के दो शिक्षक अतिशेष है। फिर प्राचार्य ने अपने बेटे को अतिथि रख कर रसायन विज्ञान विषय के अधिकतम पीरियड आवंटित कर अधिकतम राशि का भुगतान प्रतिमाह की दर से कर दिया। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैतूलगंज में एकीकृत शाला है यहां पर सत्र 2022-23 में माह फरवरी तक विषय- हिन्दी राजनीति एवं अन्य विषयों के शिक्षक शिक्षिकाएं भी सत्र में लम्बे अवकाश पर गये तब किसी प्रकार की रिक्ति नही दिखाई।

गोपनीय तरीके से कर ली भर्ती 

शिकायतकर्ता के अनुसार वे अतिथि शिक्षक की पात्रता रखते हैं। जब भी इनके कार्यालय से विषय की रिक्त पद की जानकारी ली जाती थी तो पद रिक्त नहीं बताया जाता था। संकुल प्राचार्य द्वारा नियमों की अनदेखी कर अपने बेटे को फायदा पहुंचाने के लिये गोपनीय तरीके से भर्ती कर ली। अनुचित तरीके से आर्थिक और अतिथि शिक्षक का विशेष फायदा अपने बेटे को पहुंचाया गया। वास्तविक रिक्ति न दिखाकर योग्य उम्मीदवार को लाभ से वंचित रखा गया। शिकायतकर्ता ने उचित कार्यवाही का आग्रह किया

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button