Betul News : कृष्ण जन्म पर बीजासनी मंदिर में हुई भक्ति वर्षा
Betul News: Devotional rain in Bijasani temple on Krishna's birth.

Betul News : (बैतूल)। बिजासनी माता मंदिर में गुरुवार 7 सितंबर को भव्य कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। बीजासनी माता मंदिर जागरण समिति ने 8 बजे से भजन संध्या का प्रारंभ गुरु वंदना व गणेश वंदना से किया। अपने शुरुआती भजन में नामदेव अतुलकर ने ऐसा समां बांधा जिससे उत्तरोत्तर चार घंटे की भजन संध्या में भक्त जनों को समय का पता ही नही चला।
भजन गायक डैनी सावंत ने भगवान श्री कृष्ण के गोपाला गोपाला भजन में उपस्थित सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोविंद निंबालकर एवं संदीप ने भक्ति की जुगलबंदी से ऐसा समां बांधा की लोग इस लोक से कटकर भगवान कृष्ण के लोक में ही पहुंच गए।
इसके अतिरिक्त जतिन, रीता, रंजना, डॉक्टर विनय चौहान, देवेंद्र(डब्बू), नवीन, कृष्णा, गणेश, रोशन, दिलीप आदि सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण योगदान देते हुए इस भजन संध्या को अभूतपूर्व बना दिया। भजन संध्या के दौरान मास्टर नयन शर्मा बाल रूप में अठखेलियां करते नजर आए जिससे भगवान कृष्ण की बाल रूप की छवि भक्तों के हृदय में अंकित हो गई।
मंदिर में मूर्तियों के श्रंगार में मनोज अग्निहोत्री, राहुल अग्निहोत्री ने अपना विशेष योगदान दिया। 12 बजे भव्य आरती के पश्चात माखन मिश्री, पंजरी व मिठाई का भोग भगवान को लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।



