बैतूल

Betul News : एलपीजी कीमतों में अप्रत्याशित कमी से वितरकों को हो रहा लाखों का नुकसान 

Betul News: Due to unexpected reduction in LPG prices, distributors are losing lakhs

Betul News : एलपीजी कीमतों में अप्रत्याशित कमी से वितरकों को हो रहा लाखों का नुकसान 

  • 3 वर्षों से लंबित वितरक कमीशन में वृध्दि और एलपीजी के मूल्य में अचानक हुई कमी से हुए नुकसान की भरपाई की मांग

  • बैतूल, हरदा, हरसूद वितरक संघ ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

Betul News : (बैतूल)। रक्षाबंधन के अवसर पर एलपीजी कीमतों में अप्रत्याशित कमी होने से वितरण संघ को बड़ा नुकसान हो रहा है इस मामले में बुधवार को बैतूल, हरदा, हरसूद वितरक संघ ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी के नाम सांसद दुर्गादास उइके को ज्ञापन सौंपकर एलपीजी वितरकों की समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

वितरक संघ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश वासियों को धूल, धुए से छुटकारा दिलाने और जंगल बचाने के उद्देश्य से घरेलू गैस एल पी जी पर प्राथमिकता से काम करते हुए लगभग 9 करोड़, प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त में गैस कनेक्शन वितरित किए गए थे। एलपीजी वितरकों ने इस महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कोरोना काल के दौरान पीएमयूवाय उपभोक्ताओं को मुफ्त में तीन रिफिल देने के आदेशों का क्रियान्वन भी पूर्ण ईमानदारी के साथ किया गया था।

Betul News : एलपीजी कीमतों में अप्रत्याशित कमी से वितरकों को हो रहा लाखों का नुकसान 29 अगस्त को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल भारत स्तर पर एलपीजी के अधिकतम मूल्य में 200 की कमी की घोषणा की थी। संशोधित मूल्य से वितरकों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है, त्योहारों को देखते हुए भरपूर स्टॉक वितरकों के पास उपलब्ध था। ऐसी स्थिति में लगभग 1 लाख से लगाकर लगभग 3 लाख तक नुकसान प्रत्येक एजेंसी की क्षमता एवं स्टॉक अनुसार हुआ है।

वितरक संघ ने मांग की है कि सभी वितरकों के गोदाम में रखें एलपीजी सिलेंडर के स्टॉक का अवलोकन कर तेल कंपनी को अंतर की राशि वापस के लिए निर्देशित किया जाए। वितरक संघ ने मांग की है कि 3 वर्षों से लंबित वितरक कमीशन में वृध्दि और एलपीजी के मूल्य में अचानक हुई कमी से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। सभी वितरकों ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button