Betul News : बैतूल में महिला पर जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Betul News : Fatal attack on woman in Betul, death in district hospital, police registered case

Betul News : रविवार रात एक विवाहिता पर जानलेवा हमले के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना शाहपुर इलाके की है। उस पर हमला किसने किए यह स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आदिवासी विवाहिता पार्वती इडपाचे (45) की इस हमले में मौत हुई है। घटना के दौरान वह घर पर अकेली थी। आशंका है की अज्ञात हमलावर ने उसके सिर और जबड़े पर लोहे के खल बट्टे और हल की पास से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की अस्पताल पुलिस चौकी से आज सुबह तहरीर मिलने के बाद शाहपुर टी आई एबी मर्सकोले जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे है। टीआई मर्सकोले ने बताया की थाना क्षेत्र के गांव ठप्पा में प्रेम इडपाचे का परिवार खेत पर रहता है। कल वह काम की तलाश में इटारसी मंडी गया था।
देर रात करीब एक बजे जब वह लौटा तो घर में बेटा करन सोया हुआ था। पत्नी पार्वती घर में नहीं मिली। जब उसे ढूंढना शुरू किया तो एक कमरे से भय्यू को आवाज देते हुए कराहने की आवाज आई। वह मौके पर पहुंचा तो एक कमरे में पत्नी पार्वती लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसके सिर और जबड़े पर किसी भारी वस्तु से चोट पहुंचाई गई थी।
प्रेम ने तुरंत बेटे को बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पार्वती को भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां आज सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।महिला के पति और बेटे से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमलावर का सुराग नहीं लग सका है।



