Betul News: वन भूमि के पट्टे हमें आवंटित किए जाए, आदिवासियों ने सौंपा ज्ञापन
Betul News: Forest land leases should be allotted to us, tribals submitted memorandum
Betul News: (बैतूल)। अटल सेना के नेतृत्व में आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र ग्राम मुहढ़ाना पंचायत चिरापाटला के आदिवासियों पट्टे की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने बताया कि आदिवासियों की 25 वर्षों से मांग रही है वहां जहां रह रहे हैं वह वन भूमि है। वन भूमि अधिकार वन भूमि के पट्टों के लिए सैकड़ों आदिवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
श्री चौहान ने आरोप लगाया कि यह जिला आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद आदिवासियों की कोई चिंता नहीं की जा रही है। शासन-प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। आदिवासी वन भूमि के पट्टों के लिए दर-दर भटक रहे हैंं। पट्टे नहीं होने के कारण शासन की योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा हर गरीब चाहता है
उसका भी एक छोटा सा अपना घर हो। ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया कि शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं की गई तो हमें संघर्ष के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते समय मंगल धुर्वे, राधेलाल भलावी, रमकी मर्सकोले, संतराम उईके, शिवराम उइके, गनपत धुर्वे, छगलाल उइके, सुरेश उइके, बिसनु भलावी, सुकलाल मर्सकोले, केशर सिंह धुर्वे, दीपचंद धुर्वे सहित बड़ी संख्या में आदिवासी मौजूद थे।



