Betul News Ganesh Visarjan: अपने ही राज में पिटाए हिंदू!
Betul News Ganesh Visarjan: Hindus beaten in their own rule!
Betul News Ganesh Visarjan: प्रदेश और देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार, जो सदैव हिंदुत्व और धार्मिक आस्थाओं की बात करती है, उसी राज में बैतूल के श्रद्धालुओं पर पुलिस की लाठियाँ बरसना गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। लल्ली चौक पर गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए इस विवाद ने जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है।

Betul News Ganesh Visarjan: कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार 9 जून को हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने आरोप लगाया कि गणेश विसर्जन झांकी में शामिल भक्तों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, जिससे कई श्रद्धालु घायल हुए और माहौल बिगड़ गया। समिति ने इसे धार्मिक भावनाओं पर सीधा प्रहार बताते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Betul News Ganesh Visarjan: समिति का कहना
समिति का कहना है कि पुलिस की ओर से जो वजह बताई गई कि “एक वनरक्षक को मिर्गी का दौरा पड़ा और उसे अस्पताल ले जाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा”, वह पूरी तरह असत्य है। उनका दावा है कि वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वनरक्षक को समिति के सदस्यों ने खुद उठाकर अस्पताल पहुंचाया और उसके स्वस्थ होने तक वहीं मौजूद रहे। समिति का आरोप है कि वनरक्षक को अस्पताल भेजने के बाद ही पुलिस ने दुर्भावनापूर्ण ढंग से भीड़ पर लाठियाँ चलाईं।
ज्ञापन में बैतूल कोतवाली के थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा गया है कि इस तरह का अमानवीय व्यवहार न केवल धार्मिक आस्थाओं का अपमान है बल्कि जिले की शांति और सौहार्द्र को भी ठेस पहुंचाता है।
Betul News Ganesh Visarjan: पुलिस का पक्ष
वहीं पुलिस प्रशासन ने अपने बचाव में कहा है कि झांकी के दौरान एक वनकर्मी तेज साउंड के कारण अस्वस्थ होकर सड़क पर गिर पड़ा था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन समिति से जुड़े युवाओं ने रास्ता नहीं दिया। इस वजह से पुलिस को मजबूरी में बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि इसे “लाठीचार्ज” कहना गलत है, क्योंकि उनका मकसद सिर्फ बीमार कर्मचारी को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाना था, न कि श्रद्धालुओं पर हमला करना।
Betul News Ganesh Visarjan: मांगें और चेतावनी
हिंदू उत्सव समिति ने साफ कहा है कि दोषी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, वरना आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। समिति ने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में धार्मिक आयोजनों में पुलिस का रवैया सहयोगी और सौम्य होना चाहिए ताकि जिले में शांति बनी रहे और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

Betul News Ganesh Visarjan: समिति के सदस्य
ज्ञापन सौंपने वालों में भावेश चढोकार, प्रदीप तिलांते, निक्की ठाकुर, नीतू वर्मा, संदीप यादव, सुधीर मालवीय, आशीष धोटे, चेतन यादव, प्रफुल्ल लोखंडे, जय्यू यादव, पलक सिसोदिया, नीरज सोनी, सौरभ महाते, जयदीप रुनवाल, मनी वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
- यह भी पढ़ें: Betul News: बैतूल में ‘बोलवचन वाले नेता’
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



