बैतूल

Betul News : रसोईयों का मानदेय की 2 हजार बढ़ेगा:सीएम

Betul News: Honorarium of cooks will be increased by 2 thousand: CM

अटल सेना ने माना आभार

Betul News : रसोईयों का मानदेय की 2 हजार बढ़ेगा:सीएम,

Betul News : (बैतूल)। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिनों अपनी विधानसभा बुदनी में ऐलान किया कि प्रदेश की रसोईया बहनों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर चार हजार रूपए किया जाएगा। इस घोषणा से उत्साहित अटल सेना के बैनर तले सैंकड़ों रसोईया शहीद भवन से रैली की शक्ल में कलेक्ट पहुंची जिला नायब तहसीलदार को आभार पत्र और ज्ञापन सौंपा गया।

इस संबंध में संगठन के प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान (केन्डु बाबा) ने बताया कि संगठन रसोईयों के मानदेय बढ़ाने की वर्षो से मांग और संघर्ष कर रहा था। साथ ही ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय पर्व मध्यान्ह भोजन संचालित समूह क्षेत्र के नागरिक एवं स्कूल स्टॉफ के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी भोजन करवाता है। उसका भी कोई अलग से फंड होना चाहिए। यह पूरा खर्च समूह को वहन करना पड़ता है। केन्डु बाबा ने कहा कि आंगनवाड़ी में जो महिलाएं भोजन बनाती है उनका भी मानदेय कम से कम 2 हजार रूपए प्रतिमाह किया जाए।

Betul News : रसोईयों का मानदेय की 2 हजार बढ़ेगा:सीएम,ज्ञापन में केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री से निवेदन है कि मप्र सरकार द्वारा मध्यान्ह भोजन व रसाईयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसी तरह आपके द्वारा भी केन्द्र सरकार की ओर से भी रसोईयों का मानदेय बढाया जाए। क्योंकि यह योजना भारत सरकार की ही है। इस अवसर पर राधा रानी राय, ममता यादव, निर्मला दुबे, सुनीता पाटणकर, कलाबाई शेषकर, राम भाई धुर्वे, रामरती सरियाम, शांति भलावी, सुगंती बाई, रीता पवार, मंगल धुर्वे, मीणा वमनकर, सीमा विश्वकर्मा, ज्योति साहू, चंद्र साहू को मंडा हुई के रेखा नागले, समझ जाता सरिता पढऩे गीता परते बसंती धुर्वे कमला वाघमारे निर्मला देशमुख रामप्यारी पढऩे बत्ती भाई कोड पर निर्मला धुर्वे हीरा वाडीबा ललिता सरयम यशोदा विमल मस्कल आदि सैंकड़ों महिलाएं शामिल थी

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button