Betul News : सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं विधि प्रकोष्ठ कार्यकर्ता: दिलीप यादव
Betul News: Legal cell workers should play important role in membership campaign: Dilip Yadav
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित

Betul News : (बैतूल)। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के सदस्यता अभियान, टोल फ्री नंबर, जन आशीर्वाद यात्रा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक अधिवक्ता दिलीप यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ता अपनी ताकत को पहचाने।
इस दौरान वक्ताओं ने विधि प्रकोष्ठ की पार्टी में भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी समय चुनावी समय है जिसमें विधि प्रकोष्ठ की भूमिका को हमें निभाना है। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हमें संगठन का विस्तार करना होगा। जिससे की संगठन मजबूत होगा और हम अधिक से अधिक लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर उन्हे उनका लाभ पहुंचा सके तब ही आगामी समय में होने वाले विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में विजय हासिल कर सकेंगे।
टोल फ्री नंबर से मिलेगी भाजपा की सदस्यता
इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी समय को देखते हुए सभी सदस्यों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। बैठक भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप यादव एवं सह संयोजक जयदीप रूनवाल के आतिथ्य में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा विधि प्रकोष्ठ कार्यकर्ता भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं।
विधानसभा एवं जिला स्तर पर नए कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़े। 7000230230 पर मिस कॉल करके भाजपा से जोड़ने की जानकारी दी गई। बैठक को जिला सह संयोजक जयदीप रूनवाल व वरिष्ठ अधिवक्ता रंजना द्विवेदी ने भी संबोधित किया।
बैठक में दिलीप यादव जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जयदीप रूनवाल अधिवक्ता जिला सह संयोजक, रंजन त्रिवेदी अधिवक्ता, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता जिला कार्यकारणी सदस्य, विपिन यादव अधिवक्ता विधान सभा प्रभारी बैतूल विधि प्रकोष्ठ, बलदेव महाजन, योगिता डोंगरे अधिवक्ता, सुनील अग्रवाल अधिवक्ता, सुनील सोनकपुरिया अधिवक्ता, प्रकाश लावहे अधिवक्ता, संतोष बेडरे अधिवक्ता, सौरभ परिहार अधिवक्ता, नीलम नागवंशी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
व्यापक जनसंपर्क की बनाई रणनीति
जिला संयोजक दिलीप यादव की मानें तो इस अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क किया जाएगा जिसमें प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा विधानसभा क्षेत्रो में बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनके माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।



