बैतूल

Betul News : मध्य प्रदेश पेसा मोबिलाइजर संघ ने मुख्यमंत्री के साथ किया पौधारोपण, मुख्यमंत्री को मोबिलाइजर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

Betul News: Madhya Pradesh Pesa Mobilizer Association planted saplings with the Chief Minister, apprised the Chief Minister about the various problems of the mobilizer

Betul News : मध्य प्रदेश पेसा मोबिलाइजर संघ ने मुख्यमंत्री के साथ किया पौधारोपण, मुख्यमंत्री को मोबिलाइजर की विभिन्न समस्याओं से अवगत करायाBetul News : (बैतूल)। जिले के ग्राम सभा मोबिलाइजर संघ ने मंगलवार 25 जुलाई को भोपाल पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर मोबिलाइजर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मड़ावी ने मुख्यमंत्री को मोबिलाइजर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मध्यप्रदेश पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजरों की मनोदय राशि व भविष्य सुरक्षित करने की गुहार लगाई।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति पेसा अपर सचिव मध्य प्रदेश लक्ष्मणसिंह राज मरकाम, राजेंद्र सुल्ताने पेसा मोबि.प्रदेश अध्यक्ष, क्षमा दीक्षित प्रवक्ता, राजाराम साहू संयोजक, सारिका भूसुमकर प्रदेश महासचिव, संदीप मंड़ावी प्रदेश मिडिया प्रभारी एवं समस्त मध्य प्रदेश पेसा एक्ट ग्रामसभा मोबिलाइजर संघ भोपाल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मोबिलाइजर संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन, संस्कृति, सभ्यता, बोली भाषा पुरखा संस्कृति को संरक्षित कर प्रकृति को संरक्षण के लिए एक स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित जीवन के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है। प्रकृति हरी-भरी होगी। वनों में रहने वाले जीवो को बचाए रखने के लिए वन संरक्षण करना जरूरी है। वनों को बचाने से हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा एवं हमारा भी जीवन सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने मोबिलाइजर संघ को आश्वस्त किया कि उनकी विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button