Agniveer Recruitment : फिजिकल ट्रेनर पवन के मार्गदर्शन में जिले के 25 युवा बने अग्नि वीर
Agniveer Recruitment: Under the guidance of physical trainer Pawan, 25 youth of the district became Agniveer.
64 युवा फिजिकल मेडिकल एवं रिटर्न टेस्ट में हुए थे पास आउट(Agniveer Recruitment)

Agniveer Recruitment : (बैतूल)। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जिले के 25 युवाओं का चयन हुआ है। इन युवाओं को फिजिकल ट्रेनर पवन आहाके पिछले कई महीनों से प्रशिक्षण दे रहे थे। विगत दिनों भोपाल में आयोजित हुई भर्ती रैली में पवन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले 64 युवा फिजिकल मेडिकल एवं रिटर्न टेस्ट में पास आउट हुए थे। पवन आहाके ने चयनित युवाओं को पुष्पाहार पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
खबर येे भी हैं: NSS Day News : स्वच्छता एवं पौधरोणप के साथ मनाया एनएसएस दिवस, गाजर घास उन्मूलन के साथ लगाए फलदार पौधे

उन्होंने कहा कि युवाओं को सैन्य बल में भर्ती हेतु स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें से 25 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने युवाओं को मन लगाकर देश की सेवा करने और जिले का नाम रोशन करने की बात कही। पवन ने युवाओं से कहा कि आप लोगों ने अनुशासन में रहकर जो मेहनत की है, उसके फलस्वरूप आप लोगों का चयन हुआ है। यह दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत करने की जीत है।
खबर येे भी हैं: MP Youth Games : खेलों एमपी यूथ गेम्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

पवन ने बताया कि चयनित युवाओं का अग्निवीर सोल्जर, जीडी एंव ट्रेडमैन, टेक्निकल पदों पर चयन हुआ। उल्लेखनीय है कि पवन निरंतर 5 वर्षों से युवाओं को राष्ट्रहित के लिए जागरूक कर ट्रेनिंग दे रहे है। पवन के मार्गदर्शन में अब तक 69 छात्र छात्राओं का आर्मी, पुलिस, एसएससी, जीडी में में चयन हो चुका है। पवन ने बताया छात्र-छात्राओं में डिफेंस के क्षेत्र में जाने का जुनून तो होता है मगर सही मार्गदर्शन नही मिलने की वजह से उनका चयन नहीं हो पाता है, इसलिए वे ऐसे युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं।
खबर येे भी हैं: Congress News : साहू राठौर प्रांतीय राजनीतिक प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न
अभी उनका अगला मिशन मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती को लेकर है, क्योंकि इस बार मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुलिस भर्ती में बदलाव किया गया है। जिसमें फिजिकल टेस्ट के नंबर के आधार पर फायनल मेरिट लिस्ट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक प्रशिक्षण सुबह 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड में दिया जा रहा है। 80 छात्र छात्राएं शारीरिक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
खबर येे भी हैं: GK Questions: किस जानवर को भूकंप आने से पहले ही उसका पता लग जाता है?….



