बैतूल

Betul News : नितिन बिस्वास एवं ब्रोजन शिकदार ने चमकाया बैतूल जिले का नाम,  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शतरंज खेलने के लिए हुए चयनित

Betul News: Nitin Biswas and Brojan Shikdar brought glory to Betul district, selected to play chess in Barkatullah University

Betul News : नितिन बिस्वास एवं ब्रोजन शिकदार ने चमकाया बैतूल जिले का नाम,  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शतरंज खेलने के लिए हुए चयनित

Betul News : (बैतूल)। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खेल कैलेंडर के अनुसार संभाग स्तरीय (महिला/ पुरुष) शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय गंज बासौदा में 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के दो खिलाड़ी नितिन बिस्वास एवं ब्रोजन शिकदार ने सहभागिता कर जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

खबर ये भी हैं: Betul News : युवाओं को पुलिस में भर्ती होने का जुनून, 25 किलोमीटर लगाई दौड़

दोनों ही खिलाड़ी अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल संभाग के लिए शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिला विगत 3 वर्षों से राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा के अंतर्गत खेल रहा है। इस वर्ष मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार प्रथम वर्ष यूजी एवं पीजी के खिलाड़ी बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय में सहभागिता करेंगे।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने राजेन्द्र कवड़े

Betul News : नितिन बिस्वास एवं ब्रोजन शिकदार ने चमकाया बैतूल जिले का नाम,  बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में शतरंज खेलने के लिए हुए चयनित

द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के खिलाड़ी राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा की खेल प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। शासन के आदेशानुसार बैतूल जिला के यह खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में सहभागिता कर राज्य स्तरीय तथा इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता (ऑल इंडिया) हेतु चयनित किए गए हैं।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : स्वर्णकार समाज के उत्थान के प्रयास होंगे

जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय शतरंज महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में दिनांक 13 एवं 14 अक्टूबर को किया जाएगा। नितिन एवं ब्रोजन के चयन पर जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार तिवारी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ.नीलिमा पीटर एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने अग्रिम बधाई प्रेषित की है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : कोरकू समाज के सामाजिक न्यायालय चावड़ी के अध्यक्ष बने कमलेश लोखण्डे

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button