बैतूल
Betul News: पिता की याद में तीन पौधों का किया रोपण
Betul News: Planted three plants in memory of father
Betul News:(बैतूल)। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं ताप्ती भक्त रामकिशोर पंवार ने हरियाली अमावस्या पर अपने दिवंगत पिता दयाराम पंवार सेवा निवृत वनपाल की स्मृति में पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के किनारे स्थित तपेश्वर बारह ज्योर्तिंलिंग में तीन पौधो का रोपण किया। श्री पंवार ने बताया कि उनके पिता स्व.दयाराम पंवार अपने सेवाकाल के दौरान पेड़ो से प्रेम करते थे।
जिले में अनेको स्थान पर उनके द्वारा लगाए गए छायादार एवं फलदार पेड़ उनकी याद को ताजा करते है। उनके पिता सावन में बेल पत्र से शिव अराधना करते थे। इसलिए बेल का पौधा, बरगद का पौधा जब पेड़ बनता है तब उसके नीचे ज्ञान प्राप्त होता है इसलिए बरगद का पौधा तथा बाबूजी का आम प्रिय फल था इसलिए तोता परी आम का पौधा रोपित किया है।



