Betul News: यूसीसी के विरोध में जिले की समस्त तहसीलों में आज होगा प्रदर्शन,आदिवासी एकता परिषद
Betul News: Protest against UCC will be held in all tehsils of the district today Adivasi Ekta Parishad, Bharat Mukti Morcha and Bahujan Kranti Morcha will jointly protest
भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा संयुक्त रूप से करेगा विरोध प्रदर्शन

Betul News: (बैतूल)। आदिवासियों पर हो रहे अन्याय अत्याचार एवं यूसीसी के विरोध में आज 18 जुलाई को राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले जिले की 10 तहसीलों में एक साथ धरना आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद मध्य प्रदेश दुर्गासिंह मर्सकोले उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संसद में बनाए जा रहे आदिवासी विरोधी कानून के विरोध में देश के 31 राज्यों, 567 जिलों एवं तहसीलों में आज 18 जुलाई को एक साथ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैतूल जिले में भी तहसील स्तर पर बैतूल जिले की 10 तहसीलों में धरना प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले कॉमन सिविल कोड एवं अन्य 20 मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा समर्थन कर रहा है।
संगठन के आरएल इवने ने समस्त आदिवासी एवं मूलनिवासी संगठनों एवं समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में जिले की दसों तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर अपने ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार शोषण के विरुद्ध कानून के दायरे में शांतिपूर्वक तन मन धन से सहयोग करें।



