बैतूल

Betul News : आर.डी. पब्लिक स्कूल में समर कैंप कल से कैम्प की गतिविधियों से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास-ऋतु खण्डेलवाल

Betul News : R.D. Summer camp in public school from tomorrow Children will be all-round development-Khandelwal due to camp activities Betul News

Betul News: क्वालिटी एजुकेशन से मशहूर प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल के निर्देशन में कल 1 मई से स्कूल परिसर में शुरू हो रहे समर कैम्प में नर्सरी से पांचवी कक्षा के बच्चें शामिल होंगे। डायरेक्टर श्रीमती खण्डेलवाल ने बताया कि बच्चे समर कैम्प मेें रोमांचक, रचनात्मक, ज्ञानवर्धक गतिविधियों में शामिल होकर मनोरंजन करेगें। साथ ही बच्चों का र्स्वांगीण विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपनी रूचि पहचानाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में समर कैम्प की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इन गतिविधियों में सहभागिता करेंगे बच्चे

आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल केम्पस में 1 मई 9 मई तक समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प में पब्लिक स्पीकिंग, सेल्फ गेमिंग, रोबोटिक्स, योगा, मेडिटेशन, फन गेम सहित अन्य मनोरंजक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों में नर्सरी से लेकर पांचवी तक के बच्चें सहभागिता करेगें। प्राचार्य के मुताबिक समर कैम्प रोमांच, रचनात्मक और नई सीख से भरपूर होगा।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button