बैतूल

Betul News : सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर पवार समाज के जिलाध्यक्ष बने राजकुमार

Betul News: Rajkumar becomes district head of Suryavanshi Kshatriya Bhoyar Pawar community

Betul News : सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर पवार समाज के जिलाध्यक्ष बने राजकुमार

Betul News : (बैतूल)। सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर कुर्मी समाज की आमसभा एवं चुनाव का आयोजन गणेश लान बोडखी में किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से जिला सूर्यवंशी क्षत्रिय भोयर पवार समाज के ज़िलाध्यक्ष पद पर राजकुमार राठौड़ बैतूल को मनोनित किया गया। आमसभा में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया।

खबर ये भी हैं : Jaya Kishori Motivation : जया किशोरी ने क्यों कहा सुंदरता के साथ पूरी जिंदगी अच्छी नहीं निकलती, बल्कि गुण काम आते हैं……

जिला स्तरीय समिति में अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार राठौर के नाम का प्रस्ताव आने पर सर्वसम्मति उन्हें चयनित किया गया, जबकि उपाध्यक्ष के लिए क्षेत्रवार चार उपाध्यक्ष बनाए गए जिसमें बैतूल से मनोज बैडरे, इसके अतिरिक्त सचिव के लिए नर्मदा प्रसाद सोलंकी, शहर सचिव के लिए धीरेंद्र देवड़े, कोषाध्यक्ष के लिए पिंटू पवार एवं समिति के अन्य सदस्यों का निर्वाचन किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : पंजाब नेशनल बैंक ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान

पूरी चुनावी प्रक्रिया समाज के प्रांतीय महासचिव दिनेश मानकर के नेतृत्व में की गई। इस आमसभा का सम्पूर्ण आयोजन ग्राम अध्यक्ष बोडखी के पवन पंवार और सचिव अनिल पंवार के द्वारा किया गया। राजकुमार के अध्यक्ष बनने पर इष्ट मित्रों सहित समाज के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।

खबर ये भी हैं : Betul Today Samachar : युवाओं में खाकी वर्दी का सपना, बालाजीपुरम तक लगाई दौड़

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button