बैतूल

Betul News : शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव के परिजनों के बीच पहुचे विधायक खण्डेलवाल

Betul News: MLA Khandelwal reached among the family members of Late Mahadev to express his condolences.

परिजनों को दी आर्थिक सहायता, हर संभव मदद का भरोसा दिया

Betul News : शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव के परिजनों के बीच पहुचे विधायक खण्डेलवाल

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। आठनेर विकासखण्ड अंतर्गत जावरा ग्राम निवासी महादेव दाबड़े का 80 वर्ष की आयु में गत दिनों निधन हो गया है। जिसकी जानकारी मिलने पर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल 29 दिसम्बर को शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव दाबड़े के परिजनों के बीच पहुचे। बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने स्व. दाबड़े के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित की। बैतूल विधायक ने स्व. दाबड़े की पत्नी, पुत्रो सहित अन्य परिजनों के साथ बैठकर उनसे चर्चा की एवं हर संभव मदद का भरोसा दिया।

बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने दिवंगत परिजनो को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होनें स्व.दाबड़े के नाती शुभम दाबड़े एवं नातिन अन्नपूर्णा दाबड़े को उच्च शिक्षा एवं तकनीकि, रोजगारउन्मुखी प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान स्व.महादेव दाबड़े की पत्नी भागाबाई दाबड़े, पुत्र नामदेव दाबड़े, सुखदेव दाबडे़, बलदेव दाबड़े, जयदेव दाबड़े, नाती शुभम दाबड़े, नातिन अन्नपूर्णा दाबड़े सहित परिजन  एवं ग्रामीण मौजूद थे।

खबर ये भी हैं : Betul News : पूनम मानकर बनी आबकारी उपनिरीक्षक

Betul News : शोक संवेदना व्यक्त करने स्व.महादेव के परिजनों के बीच पहुचे विधायक खण्डेलवाल

चुनाव प्रचार के दौरान महादेव के साथ किया था भोजन (Betul News)

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए 4 नवम्बर को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल जावरा ग्राम में जनसंपर्क करते हुए जब महोदव दाबड़े के घर पहुचे तो महादेव दाबडे़ ने बडी आत्मीयता से श्री खण्डेलवाल से भोजन करने का आग्रह किया। बुजुर्ग श्री दाबड़े की आत्मीयता से अभीभूत श्री खण्डेलवाल ने चूल्हे के पास बैठकर महोदव दाबड़े के साथ भोजन ग्रहण किया। श्री दाबड़े की नातिन अन्नपूर्णा द्वारा भोजन परोसा गया।

भोजन करने के पश्चात बुजुर्ग श्री दाबडे़ ने हेमंत खण्डेलवाल को चुनाव जीतने का आशीर्वाद भी दिया था। दाबड़े परिवार के यहां चूल्हे के पास जमीन पर बैठकर हेमंत खण्डेलवाल द्वारा आत्मीयता से भोजन करने के चलते उनकी सहजता, सरलता, सादगी एवं अपनापन से ग्रामीण खासे प्रभावित हुए थे। गत दिनो महादेव दाबड़े का निधन होने की जानकारी मिलने पर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने दुख व्यक्त कर उनके परिजनों के बीच पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

खबर ये भी हैं : Betul News : हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवर यूनियन ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button