बैतूल
Betul News : सेवा ही हमारा उद्देश्य है जिसे निरंतर जारी रखेंगे: अजय गंगारे
Betul News: Service is our aim which we will continue: Ajay Gangare
सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने भोजन शाला में वितरित किया भोजन

Betul News : (बैतूल)। सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने मंगलवार को जिला अस्पताल में संचालित भोजशाला में गरीबों जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज की युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
कार्यकारी का गठन करने के साथ ही संगठन के युवाओं द्वारा समाज में सेवा के
कार्यों को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। इसी के तहत मंगलवार को संगठन ने युवा कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से जिला अस्पताल की भोजन शाला में पहुंचकर सेवा कार्य किया।
खबर येे भी हैं: Betul News : 50 वर्ष पुराना कुआं दबंगो ने जेसीबी से किया धराशाई, वन ग्राम सिहारी का मामला, पीड़ित ने डीएफओ से की शिकायत

इस अवसर पर सूर्यवंशी ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन के जिला अध्यक्ष अजय गंगारे ने कहा कि सेवा ही हमारा उद्देश्य है जिसे हम निरंतर जारी रखेंगे। उन्होंने भोजन शाला में सहयोग करने वालों का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि भोजन शाला में जन्मदिन, विवाह जैसे शुभ अवसरों पर मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सहयोग राशि दे।

इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से ग्राम बाजपुर से परसराम, कापसे, संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष, सरपंच राकेश गंगारे, जिला अध्यक्ष अजय गंगारे, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सरले कोषाध्यक्ष महेश पारधे, महामंत्री आयुष गंगारे, बंटी पारधे, नीरज सरले, भवानी सरले, लोकेश रावत, युगल गाडगे, अमन सरले, ब्लॉक अध्यक्ष प्रितेश गंगारे, महेन्द्र कापसे का सहयोग सराहनीय रहा।
खबर येे भी हैं: Betul News : बूथ जीत का संकल्प ले और समयदानी बने – अंबेटकर



