Betul News: जिलेभर में केबल चोरों का आतंक, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग
Betul News: Terror of cable thieves across the district, police is not getting clue
आठनेर क्षेत्र के किसानों ने कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे के नेतृत्व में एसपी से की शिकायत
Betul News:(बैतूल)। जिले भर में कृषि उपकरण सहित केबल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। लेकिन पुलिस केबल चोरी करने वाले इन चोरों का अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। इस लेकर पुलिस के प्रति किसानों में भारी आक्रोश है। हाल ही में आठनेर क्षेत्र के ग्राम मंजरे, घोघरा, बरखेड में दर्जनों किसानों के खेत में केबल चोरी की घटना सामने आई है, इसको लेकर किसानों ने कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने एसपी से अपेक्षा की है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएं और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। किसानों ने बताया कि यदि इस तरह की वारदात पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में किसान आंदोलन कर सकते हैं।
क्योंकि किसान अब परेशान हो चुके हैं आए दिन किसी न किसी गांव के खेतों से केबल चोरी हो रही है। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। किसान ने कहा कि केबल की बार-बार चोरी होने से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
इन किसानों के खेत से चोरी हुआ केबल
किसान उमेश लहरपुरे पिता रामदीन, मिश्रीलाल पिता देवीराम सोनी, दीपक पिता रामप्रसाद साहू, प्रकाश पिता गणपत रावंधे, ज्ञानदेव पिता गणपतराव रावधे, शिवदयाल पिता नत्थू आजाद, सुभाष पिता शिवदीन भरतपुरे, भीचंद पिता शिवदीन भरतपुरे, यशवंत पिता वामनराव आवळे, धनराज लहरपुरे पिता बोदरू लहरपुरे, तिलक आजाद पिता लक्ष्मण आजाद, नारायण अनघारे पिता बाबूलाल अनघोरे, रोशन झोड़ पिता किशनराव झोड़, प्रमोद आजाद पिता अमरतलाल आजाद, शंकर लहरपुरे पिता मनाराम लहरपुरे, संजय पिता शिखरचन्द्र सुराणा, जगदीश पिता गोदरू लहरपुरे, रवि पिता शंकर लहरपुरे, वारू पिता महादेव रावधे ने केबल चोरी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
आठनेर क्षेत्र के किसानों ने कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे के नेतृत्व में एसपी से की शिकायत


