बैतूल

Betul News : सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य 

Betul News: The work of imparting rites along with education is being done through Seva Bharti

जेएच कॉलेज सभागृह में हुआ मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान 2023, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद डीडी उइके

Betul News : सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य 

Betul News : (बैतूल)। सेवा भारती समिति बैतूल द्वारा 27 अगस्त को संस्कार केंद्र के बच्चों के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय जेएच कॉलेज स्थित सभागृह में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैतूल हरदा  संसदीय क्षेत्र के सांसद डीडी उइके ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा सेवा भारती बैतूल द्वारा सेवा बस्तियों में संचालित संस्कार केंद्र के माध्यम से सेवा बस्तियों में पुनीत कार्य किया जा रहा है।

अभावग्रस्त बालक बालिकाओं को शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्य में सभी लोगों के सहभागी होने से विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के माध्यम से नए समाज का निर्माण हो सकेगा एवं सेवा बस्तियों में अभावग्रस्त बालक बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से मुख्य धारा में जोड़ जा सकता है। इस संकल्प को लेके सेवा भारती चलती है और हमें भी उनके इस पुनीत कार्यों में जुड़ना चाहिये।

Betul News : सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के उपाध्यक्ष लक्ष्मेन्द्र माहेश्वरी द्वारा मार्गदर्शन देते हुए सेवा भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा चल रहे प्रकल्पों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सेवा भारती द्वारा मातृ छाया चलाया जा रहा है, हम सभी को इस प्रकल्प के दर्शन करना चाहिए और इस पुनीत कार्य में सभी को सहयोग करना चाहिए। सेवा भारती कन्या पूजन के माध्यम से समरसता का कार्य भी कर रही है। साथ ही अन्य प्रकल्प निवेदिता भारती, किशोर भारती, भजन मंडली विभिन्न कार्यों को संचालित करके समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य एवं राष्ट्रभक्ति जगाने का कार्य सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा है।

Betul News : सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य सुश्री उषा द्विवेदी  ने भी समाज और सेवा को लेके अपने अनुभव व्यक्त किए और सभी से अपील करते हुए कहा कि हम अपने बच्चों को भी ऐसे संस्कार दे जो समाज हीत से जुड़े हो। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, प्रेम शंकर मालवीय, पीजे शर्मा, रमन भाई पटेल, डॉ बारस्कर एवं सेवा भारती के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल की उपस्थिति में बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम पेश किए गए। तत्पश्चात संस्कार केंद्रों का पालन करने वाले दानदाताओं का सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण जयसिंहपुरे एवं सेवा भारती कोषाध्यक्ष आलोक मालवीय ने कियाBetul News : सेवा भारती के माध्यम से किया जा रहा शिक्षा के साथ संस्कार देने का कार्य संस्था का प्रतिवेदन मुकेश खंडेलवाल ने एवं आभार प्रदर्शन सेवा भारती मातृ-छाया के उपाध्यक्ष कश्मीर लाल बत्रा ने किया। इस अवसर पर सेवा भारती ज़िला सचिव दिपेश मेहता, सह सचिव विकास अग्रवाल, मातृ-छाया सह-सचिव प्रशांत मांडवीकार, ज़िला संयोजिका श्रीमती पूनम खंडेलवाल, मातृ-छाया समिति से श्रीमती ज्योति मिश्रा, मातृ-छाया कोषाध्यक्ष गजेंद्र पवार एवं मातृछाया के प्रबंधक विवेक शर्मा, मुन्ना यादव सहित समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button