बैतूल
Betul News: भाजपा पार्षद स्व.मनोज ठाकुर को दी श्रद्वांजलि
Betul News: Tributes paid to BJP councilor late Manoj Thakur
Betul News: बैतूल। भारतीय जनता पार्टी से सारनी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद स्व.मनोज ठाकुर के आकस्मिक दुर्घटना से निधन हो गया।
रविवार को भाजपा कार्यालय विजय भवन में स्व.मनोज ठाकुर का दो मिनट का मौेन रखकर श्रद्वाजलि देते हुए संकट के इस समय में शोकाकुल परिवार के साथ संवेदनाए व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रृद्वांजलि अर्पित करते हुए शोककुल परिवार को दुख सहन करने की प्रार्थना ईश्वर से की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में संासद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि प्रमुख है।



