बैतूल

Betul Samachar : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं में हर्ष, एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Betul Samachar: After the decision of the Supreme Court, Congress leaders rejoice, feed each other sweets

कांग्रेस नेता प्रशांत राजपूत ने कहा : सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

Betul Samachar : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं में हर्ष, एक दूसरे को खिलाई मिठाई Betul Samachar : (बैतूल)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इसके बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

शनिवार को गंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को मिली राहत को सत्य की जीत बताते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता सोमेश त्रिवेदी, नवल सिंह ठाकुर, अमित थारवानी, मने बाबा, रेवाराम रावत, गोविंद साहू, अमित गोचरे, धीरू शर्मा, राहुल खत्री, संजय साहू, पवन साहू आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं, आज सत्य की विजय हुई है। उन्होंने एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। राजपूत ने कहा कि ये देश के लोकतंत्र की जीत है। राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। आज सत्ता हारी है और देश जीता है। आज हम अदालत में जीते, कल हम जनता की अदालत में जीतेंगे। 2024 में मोदीजी के अहंकाररूपी साम्राज्य के जाने के उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही

Betul Samachar : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेताओं में हर्ष, एक दूसरे को खिलाई मिठाईकांग्रेस नेता धीरू शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही थी। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं हैं। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच रही हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button