बैतूल

Betul Parasdoh News : पारसडोह में डूबे आमला एयरफोर्स जवानों के शव मिलें, पिकनिक मनाने गए थे, नहाते समय डूबने के बाद चल रहा था रेस्क्यू

Betul Parasdoh News: Bodies of drowned Amla Air Force soldiers found in Parasdoh, had gone for a picnic, rescue was going on after they drowned while bathing.

Betul Parasdoh News : पारसडोह में डूबे आमला एयरफोर्स जवानों के शव मिलें, पिकनिक मनाने गए थे, नहाते समय डूबने के बाद चल रहा था रेस्क्यू
Betul Parasdoh News : बैतूल जिले के आमला एयरफोर्स में एयरमैन के पद पर पदस्थ दो जवान पारसडोह में डूब गए थे। कल से उनकी खोज चल रही थी। एसडीआरएफ की टीम को आज दोनों जवानों के शव मिल गए हैं। बताया गया कि एयरफोर्स के जवानों का ग्रुप पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह शुक्रवार को गया था। इस दौरान दो जवान नहाने के लिए झरने के पास चले गए और गहरे पानी में जाने से डूब गए थे।

खबर ये भी हैं : Betul Accident News: इंदौर-बैतूल हाइवे पर बस ने युवक को बाइक सहित कुचला, दर्दनाक मौत

एसडीआरएफ की टीम ने दोनों जवानों की शव को खोज लिया है। आठनेर थाना प्रभारी राजन उइके ने बताया कि आमला एयरफोर्स के दो जवान विकास पिता विष्णुदत्त (23) और योगेंद्र धाकड़ उम्र (23) करीब 8 जवानों के साथ पिकनिक मनाने के लिए धनोरा पारसडोह गए थे।

पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर खतरनाक पानी का डोह(खोह) है।नहाते समय इसी में चले जाने से दोनों जवानों की मौत हुई है। बताया गया कि दोनों शवों को आमला एयरफोर्स ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ के 6 जवानों ने एयरफोर्स टीम के साथ करीब 9 घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया जिसके बाद दोनों जवानों के शव बरामद हो सके हैं।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : तीन दिवसीय ज्योतिष महासम्मलेन में शामिल हुए मां बगलामुखी साधक रविन्द्र मानकर

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button