Betul Samachar : सरदार विष्णु सिंह गोंड स्थापना दिवस पर निकलने वाली रैली में जुटेंगे 50 हजार आदिवासी
Betul Samachar: 50 thousand tribals will gather in the rally on Sardar Vishnu Singh Gond foundation day
रैली के दौरान पारंपरिक आदिवासी वेश भूषा में नजर आएंगे,11 अगस्त सरदार विष्णु सिंह गोंड स्थापना दिवस मनाने के लिए आयोजित की बैठक
जयस कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व, महारैली के लिए तय किए रूट

Betul Samachar : (बैतूल)। बैतूल। रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम स्टेडियम में रविवार को जय आदिवासी युवा शक्ति जयस ने 11 अगस्त सरदार विष्णु सिंह गोंड स्थापना दिवस मनाने के लिए बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में महारैली की सफलता के लिए जयस कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए वही महारैली के मार्गों के लिए रूट भी तय किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पानी की व्यवस्था गंज चौक, कॉलेज चौक, बस स्टेण्ड पर किए जाने पर सहमति बनी। रैली के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था, शहर की शराब दुकान पूरी तरह और रैली के दौरान बंद रहेगी।
रैली में सभी को डंडा एवं झंडे लेकर आने का आग्रह किया गया। रैली के दौरान चौक चौराहों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उद्बोधन भी दिया जाएगा। रैली में 50 हजार आदिवासियों के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है। रैली में आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इन्हें सौंपी महारैली की जिम्मेदारी
बैठक में रैली की व्यवस्था की जिम्मेदारी रितिक बाबा परते जयस जिला उपाध्यक्ष, दिलीप पंदराम शिक्षा प्रभारी, मनीष परते ब्लॉक जयस अध्यक्ष, लाकेश धुर्वे, राजू उइके, प्रकाश उइके,सुन्दर कवड़े,मनीष पंदराम,दीपक अहाके घोड़ाडोंगरी जयस ब्लॉक अध्यक्ष,गोविन्द धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली, अजित वरकड़े, शिवम, मीडिया रामदीन इवने, जयस जिला आईटी सेल प्रभारी, सौरभ सलामे, प्रशांत उइके, इंद्रकुमार उइके, अजय इवने, बिजेश मर्सकोले, राजेश धुर्वे, अजय पंदराम, आठनेर, मुलताई, आमला, प्रभात पट्टन, रेन बसेरा महेश शाह उइके जयस जिला प्रभारी, बाबू चौक जामवंत कुमरे जयस प्रदेश संयोजक, लोकेश धुर्वे ब्लॉक उपाध्यक्ष, कॉलेज चौक रितिक बाबा परते जयस जिला उपाध्यक्ष, गणेश चौक दिलीप पंदराम, जयस शिक्षा प्रभारी, लल्ली चौक सुनील करोचे, जयस जिला कार्य. अध्यक्ष, डोमासिंग कुमरे जयस जिला प्रवक्ता, बस स्टॉप संदीप कुमार धुर्वे जयस जिलाध्यक्ष, राजा धुर्वे जयस जिला संरक्षक बैतूल को महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई।
जिला स्तरीय बैठक में जयस जिला संरक्षक राजा धुर्वे, जयस जिला प्रभारी महेश शाह उइके, जयस जिला उपाध्यक्ष रितिक बाबा परते, जयस जिला सचिव राजकुमार काकोडिया, जयस कोषाध्यक्ष कपिल मर्सकोले, जयस जिला शिक्षा प्रभारी, जयस प्रवक्ता डोमासिंग कुमरे, गोविन्द धुर्वे ब्लॉक अध्यक्ष चिचोली, शैलेन्द्र धुर्वे नगर अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी, राजा इवने, रामदीन इवने, लोकेश धुर्वे, राजू उइके, प्रकाश उइके, अजय इवने, अविनाश धुर्वे आदि जयस कार्यकर्ता मौजूद थे।



