बैतूल

Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत

Betul Samachar: 66th Ramlila and Dussehra festival formally started with stage worship

Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत

Betul Samachar : (बैतूल)। श्री कृष्णा पंजाब सेवा समिति बैतूल द्वारा अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी रामलीला एवं दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें नवयुवक रामलीला मंडल बरहापुर भैंसदेही के पारंगत कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन 14 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर को राजतिलक के साथ समाप्त होगा।
इस पूरे 11 दिवसीय आयोजन में श्री रामचंद्र जी का सीता माता के साथ विवाह गंज माता मंदिर पेट्रोल पंप पर संपन्न होगा। श्री रामजी की बारात पंजाबी कृष्ण मंदिर राजेंद्र वार्ड (अयोध्या) से प्रारंभ होकर जनकपुरी माता मंदिर पहुंचेगी। समस्त नगर वासियों, भक्तजनों की गरिमामई उपस्थिति में यह विवाह संपन्न होगा।
Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत
24 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन विजय जुलूस पंजाबी कृष्ण मंदिर राजेंद्र वार्ड से निकलकर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम पहुंचेगा, जहां नयनाभिराम आतिशबाजी एवं डीजे पर मधुर धार्मिक धुनों के बीच रावण कुंभकरण के विशाल पुतलो का दहन होगा। इस अवसर पर एलईडी स्क्रीन पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। साथ ही 25 अक्टूबर को रामलीला मैदान पर भगवान श्री रामचंद्र को तिलक किया जाएगा। भव्य आतिशबाजी के साथ समापन होगा।
नवयुवक रामलीला मंडल के प्रमुख जित्तू महस्की ने बताया कि उनकी पूरी रामलीला टीम 10 दिन तक बैतूल के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति देगी। इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत हेतु समिति द्वारा रामलीला मैदान गंज पर भूमि पूजन किया गया। इस भूमि पूजन को समाज के वरिष्ठ सदस्य हरवंश आहूजा एवं वार्ड के प्रथम नागरिक विकास प्रधान के हस्ते पंडित वेद प्रकाश शर्मा द्वारा मंत्र उपचार कर संपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के अध्यक्ष कश्मीरी लाल बत्रा, हरिओम सतीजा, गुलशन कपूर, अमीरचंद झाम, शक्ति मदान ,दीपक कपूर, भागवत चढ़ोकार, राजू गुगनानी, संजू भल्ला, दीपू सलूजा, लवली मदान, दीपक सतीजा, चिंटू सतीजा, परम सलूजा, नरेंद्र झाम अरोरा, पलाश जुनेजा, महेश सोनी, राजेश मदान, मधु पाटणकर, रामदास अंबाडकर प्रवासी विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Betul Samachar : मंच पूजन के साथ 66वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव की विधिवत शुरुआत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button