Betul Samachar : किसान कल्याण का अमृतकाल – महेश्वर चंदेल, आज किसानो के लिए एतिहासिक दिन
Betul Samachar: Amritkal of farmers welfare - Maheshwar Chandel, today is a historic day for farmers
Betul Samachar : (बैतूल) । आज देश जहां आजादी का अमृत उत्सव मना रहा है वहीं 2014 के बाद से देश के किसानो की दशा बदली है। किसान कल्याण के लिए यह 9 वर्ष अमृतकाल की तरह है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज किसान सम्मान निधि की चौदवीं किश्त डीबीटी के माध्यम से जमा करेगेें।
अब तक 13 किश्तो में 2 लाख 40 हजार करोड की राशी किसानो के खातो में पहुंच चुकी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल ने किसान कल्याण योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन देश के किसानो के लिए ऐतिहासिक होगा। आज गुरूवार को श्री मोदी राजस्थान के सीकर में देश के किसानो के हित में तीन महत्वपूर्ण किसान कल्याण कार्य करने जा रहे है। जिसमें युरिया गोल्ड ( सल्फर कोंटेड युरिया ) देश के किसानो को समर्पित करेगें जिससे किसानो का भविष्य सशक्त और समृद्व होगा।
किसान मोर्चा के कार्य्रक्रम प्रभारी प्रमोद राठौर ने किसान कल्याण योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020 -21 में जहां 49 लाख किसानो को 7 हजार 752 करोड रू.का भूगतान फसल बीमा के तहत हुआ है। कृषि का बजट हर वर्ष सरकार की नीयत का परिचय देते हुए बढ रहा है। सिंचाई क्षमता में 585 प्रतिशत की वृद्वि प्रदेश में हुई है सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व रूप से बढोत्तरी हुई है। आज सवा लाख किसान समृद्वि केन्द्रो का शुभारंभ होगा इस अवसर पर बैतूल विकास खंड के ग्राम सेहरा स्थित नवीन किसान समृद्वि केन्द्र पर राजस्थान के सीकर में हो रहे श्री मोदी जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। किसान मोर्चा ने क्षेत्र के किसानो से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
ज्ञात हो कि किसान समृद्वि केन्द्रो पर किसानो को बीज, पेस्टिसाईज, फसलो की बीमारी से संबधित टेस्ट सहित सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओ का लाभ किसानो को कैसे मिलेगा इसका निदान भी किया जाएगा। कृषि से संबधित सभी प्रकार की जरूरतो और सलाह की उपलब्धता यहा रहेगी। यह केन्द्र कृषि विज्ञान केन्द्रो और प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय से सीधे तौर पर जुडे रहेगें।




