बैतूल

Betul Samachar : अनिता मसतकर शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत 

Betul Samachar: Anita Masatkar nominated as City Mahila Congress Acting Block President

Betul Samachar : अनिता मसतकर शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत 

Betul Samachar : (बैतूल)। जिला महिला कांग्रेस (शहर) जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने जयप्रकाश वार्ड निवासी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता अनिता मसतकर को जिला महिला कांग्रेस (शहर) का कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर एवं शोभा ओझा प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस तथा बैतूल विधायक निलय डागा की सहमति से की गई है।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : मालिक (नौकर से)- ‘देखो मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई व्यक्ति आकर कोई आर्डर दे तो उसे पूरा करना…

जिला अध्यक्ष मोनिका निरापुरे ने नवनियुक्त कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अनिता मसतकर को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही यह अपेक्षा व्यक्त की है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की भावनानुसार अपने ब्लॉक स्तर पर पार्टी की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

खबर ये भी हैं : Betul News : घोरसे को मिली पीएचडी

अनिता मसतकर को कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता जमना पंडाग्रे, संगीता राठौर, कविता पवार, प्रेरणा शर्मा, अर्चना साहू, नंदिनी तिवारी, सुशीला तिवारी, नीलिमा नंदनवार, अनीता पारधी, सुधा मायवाड़, संध्या खोबरे सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : मतदान हमारा हक, वोट जरूर दें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button