बैतूल
Betul Samachar : भोपाल जा रहे हितग्राहियों का नगर में किया स्वागत
Betul Samachar: Beneficiaries going to Bhopal welcomed in the city

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Samachar : (बैतूल।) लाल परेड ग्राउंड भोपाल में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाडोंगरी विधान सभा के सभी सात मंडल से गुरुवार के दिन सात बस से भाजपा कार्यकर्ता के साथ हितग्राहियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह ने अपने निवास स्थान से रवाना किया। मीडिया प्रभारी नवील वर्मा ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17551 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए इस विधानसभा से भी सात बस से विभिन्न स्थानों के हितग्राहियों को रवाना किया गया है।



