बैतूल

Betul Samachar: क्रिएटिव टूर में बच्चों ने जाना जंगल का महत्व

Betul Samachar: Children learned the importance of forest in creative tour

Betul Samachar: क्रिएटिव टूर में बच्चों ने जाना जंगल का महत्वBetul Samachar: (बैतूल)। आज हम कंक्रीट के जंगल में रह रहें हैं ऐसे में जरूरत है कि बच्चों को जंगल के महत्व को समझाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के नन्हे बच्चों ने वन में पानी और जंगल के आपसी समन्वय को समझा और जाना कि पानी की उपस्थिति में जंगल की खूबसूरती चौगुनी हो जाती है।

पानी के बिना जंगल अधूरा है और जंगल के बिना पानी नहीं आता है क्योंकि जंगल ही है,जो मेघो को अपनी और आकर्षित करते हैं और वर्षा का कारण बनते हैं। इसी तारतम्य में युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में बैतूल के समीप हनुमानडोल में14 नन्हें बच्चों के समूह ने प्रकृति के जीवंत चित्रों को अपने कैनवास पर उकेरा।

Betul Samachar: क्रिएटिव टूर में बच्चों ने जाना जंगल का महत्ववर्षा में वन्य कितनी खूबसूरत दिखाई देते हैं इस बात को समझा व ग्रीष्म काल में हमें नदियों पर बोरी बंधन क्यों शुरू करना चाहिए इसके महत्व को जाना, साथ ही बच्चों ने लाइफ पेंटिंग वाटर किंग का ब्लूटूथ आया जिसमें शिक्षिका उमा सोनी प्रिया गुप्ता व स्पोर्ट टीचर पिंटू उसके उपस्थित रहे। बच्चों ने इस वाईल्ड लाईव क्रिएटिव टूर का भरपूर आनंद लिया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button