बैतूल

Betul Samachar : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कलेक्टर से कहा; 3 हजार में नहीं होता गुजारा 

Betul Samachar: Class IV employees told the Collector; Can't survive in 3 thousand rupees

  • ग्राम पंचायत के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट दर पर दिया जाए वेतन

  • भृत्य, चौकीदार एवं सफाई कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

Betul Samachar : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने कलेक्टर से कहा; 3 हजार में नहीं होता गुजारा 

Betul Samachar : (बैतूल)। जिले की ग्राम पंचायतों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर कलेक्ट्रेट दर पर वेतनमान देने की मांग की है। अल्प वेतन की समस्या से जूझ रहे इन कर्मचारियों ने कलेक्टर से कहा कि आज की इस महंगाई के दौर में महज 3 हजार के अल्प वेतन में घर चलाना काफी कठिन हो रहा है।

खबर ये भी हैं: Betul News : 50 वर्ष पुराना कुआं दबंगो ने जेसीबी से किया धराशाई, वन ग्राम सिहारी का मामला, पीड़ित ने डीएफओ से की शिकायत

उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम पंचायत में कार्यरत भ्रत्य, चौकीदार एवं सफाई कर्मचारी शामिल थे। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे शासन के अभिन्न अंग है। अपना काम पूरी ईमानदारी से करने के बावजूद उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अपनी पांच सूत्रीय मांगों में उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में भृत्य, चौकीदार एवं सफाई कर्मचारी की नियुक्ती की गई थी। नियुक्ति दिनॉक से आज तक भृत्य, चौकीदार एवं सफाई कर्मचारी को वेतन 3 हजार रू प्रतिमाह की दर से दिया जाता है जो कि आज कि स्थिति में खर्च चलाने में काफी कम है।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : मांझी सरकार के सामाजिक कार्यक्रम में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

8 घंटे ड्यूटी के चलते नहीं कर पा रहे दूसरा काम

इन कर्मचारियों ने बताया कि भृत्य, चौकीदार एवं सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ग्राम पंचायत में उपिस्थत रहते है, जिससे वे अन्य कार्य भी नहीं कर पाते है। अल्प वेतन से अपनी जीविका को चलाने में असमर्थ है। इसलिए वेतन को कलेक्टर दर पर किया जाए जिससे परिवार व अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कर सकें।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राजू लहरपूरे हिड़लीअरुण विश्वकर्मा गोधना, हेमराज लिखितकर आमला, अनिल यादव चूड़िया, रामसिंह धुर्वे मोरू ढाना, शंकर सरेयाम बोथी, राजेश धुर्वे सातकुंड, विक्की बेले गारगुड, प्रशांत रसोल पांढुर्णापूनम बारस्कर वडाली, पंढरी वागद्रे गुनखेड़, मारुति खामला, कैलाश सांगी, धनराज धुर्वे बोरपानी, संतोष बेलकुंड, नीरज धुर्वे टेमनी, निखिल बारस्कर झल्लार, जयराम सलामे मेडा, वसंत नागवंशी घोघरा, महादेव खंडाग्रे गुजररमाल, गायनदेव चौड़े एनखेड़ा, रमेश अंबाडा, दिवाकर अक्कलवाड़ी, अलकेश मोहने मांडवी, हनुमत गायकवाड हिवरा, जीवन बामने मुसाखेड़ी, बलदेव दवन्डे बाकुड, साहबलाल तुमराम धसेड, दिना सकोम बाकुड घोड़ाडोंगरी, ओमप्रकाश यादव जामखोदर मंगल वरकड़े विक्रमपुर, सुशीला सेलू जालर सहित अन्य ग्राम पंचायत के भोलासिंह, सतीश चौहान, कमलेश, राजकुमार, पंकज, मोहन, सहदेव, दिशन, देवेंद्र, बाबूलाल, प्यारेलाल, अमरलाल, भैयालाल, विजय, आनंद, बब्बू बिशन, पप्पू, निखिल बारस्कर, सुरेश, गजरू, सतीश आदि कर्मचारी शामिल थे।

खबर ये भी हैं: Betul Medical College News : मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए, गोंडवाना के जिला अध्‍यक्ष ने कलेक्‍टर को गौठाना में स्थित 30 एकड़ जमीन का दिया सुझाव

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button