बैतूल

Betul Samachar : घर से मंदिर जाने का बोलकर निकले युवक की पांच दिन बाद नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका

Betul Samachar: Dead body of a young man who left home saying he was going to the temple found in the river after five days, suspicion of murder

Betul Samachar : घर से मंदिर जाने का बोलकर निकले युवक की पांच दिन बाद नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका
File Image

Betul Samachar : पांच दिन से लापता एक युवक की नदी में लाश मिली है। खास बात यह है की मौके से एक किमी दूर मिली उसकी बाइक के सारे सामान गायब है। युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।हालाकि पुलिस फिलहाल पीएम के बाद उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना बीजादेही थाना इलाके की है।

कुरसना निवासी युवक हरिराम अखंडे पिछले पांच दिन से गायब था। वह घर से मंदिर जाने का बोलकर निकला था।तब से घर नही लौटा था। रविवार उसकी लाश नदी में डूबी हालत में मिली। जिसे बरामद कर आज पीएम के लिए शाहपुर भेजा गया है। बीजादेही थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के मुताबिक युवक हरिराम कुरसना का रहने वाला था। वह हर मंगलवार शाम टांडा जोड़ पर मंदिर जाता था। 5 दिन पहले भी वह शाम को मंदिर जाने के लिए अपनी बाइक से निकला था। तब से वह घर नहीं लौटा था।

रविवार के दिन दोपहर बाला डोंगरी में भाजी नदी मैं उसका शव दिखाई पड़ने के बाद पुलिस ने लाश को नदी से निकाल कर आज पीएम के लिए शाहपुर भेजा है। हरिराम की बाइक मौके से 1 किलोमीटर दूर एक झाड़ी में पड़ी पाई गई है। खास बात यह है कि इस बाइक का अधिकांश सामान गायब है ।उसकी पेट्रोल की टंकी बैटरी वगैरह सब निकाल ली गई है। यह घटनास्थल मृतक के घर से करीब चार से पांच किलोमीटर दूर है। फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी हत्या की गई है या वह कोई दुर्घटना का शिकार हुआ है ।पुलिस इस मामले में सीडीआर निकाल कर कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

हत्या की भी आशंका

प्रारंभिक तौर पर हरिराम की हत्या की आशंका जताई जा रही है । गांव में चर्चा है कि उसके किसी महिला से अवैध संबंध भी थे। उक्त महिला से उसके पति का झगड़ा भी होता रहता था। पुलिस इसी आधार पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। टीआई ने बताया कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट कहना मुश्किल है। जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाती मृतक की मौत के बारे में स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button