बैतूल

Betul Samachar : ब्लाइंट ट्रस्ट किसी पर मत करो, पूर्वी ने पेंटिंग के माध्यम से बताया

Betul Samachar: Don't blindly trust anyone, Purvi told through painting

Betul Samachar : ब्लाइंट ट्रस्ट किसी पर मत करो, पूर्वी ने पेंटिंग के माध्यम से बतायाBetul Samachar : (बैतूल)। नहीं होता किसी भी पेड़ के कटने का किस्सा अगर कुल्हाड़ी के पीछे नहीं होता लकड़ी का हिस्सा। इसी थीम को लेकर आरडी पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की पूर्वी जौंजारे ने कला गुरु युवा एवं चित्रकार एवं श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में एक आकर्षक थीम पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग को बनाने के लिए लकड़ी को काटकर कुल्हाड़ी का शेप, दिया देकर उससे पेंटिंग बनाई गई है।

पूर्वी का यह पेंटिंग बनाने का मुख्य उद्देश्य समझाना है कि हमें किसी के भी ऊपर ब्लाइंड ट्रस्ट अर्थात आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि हम अक्सर हमारे भोले स्वभाव के चलते लोगों की मीठी बातों में आकर उन्हें अपना हितेषी मान बैठते हैं, और अपने सारे राज उनके साथ शेयर कर लेते हैं। फिर वही हमारे भरोसे का फायदा उठाकर हमें नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे हम किसी न किसी तरह ठगी का शिकार हो जाते हैं।

पूर्वी पिछले दो वर्षों से पेंटिंग के क्षेत्र में मेहनत और लगन के साथ संघर्ष कर रही है। उसने अपनी कई ड्राइंग बुक क्रिएटिव पेंटिंग व स्केचिंग के साथ भर डाली है। यही नहीं खेड़ी में एक छात्रावास में टीम के साथ मिलकर वर्ली पेंटिंग्स करके छात्रावास की दीवारों को खूबसूरत स्वरूप दिया है। पूर्वी का यह आर्ट पीस बड़े ही रोचक तरीके से तैयार किया गया है,जो एक यादगार का विषय बन गया है। जो भी पूर्वी कि इस पेंटिंग को देखता है सोचने पर विवश हो जाता है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button