Betul Samachar: गौतस्कर कहां से गौवंश लाते हैं, गौमांस कहां जाता है,उच्च स्तरीय मांग को लेकर आरएचएस ने सौंपा ज्ञापन
Betul Samachar: From where do Gautskars bring cattle, where does beef go, RHS submitted memorandum regarding high level demand
Betul Samachar(बैतूल)। राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र के नाम से गौमाता का कत्ल करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मध्य भारत प्रांत सह मंत्री सचिन माहाजन और मध्य भारत प्रांत सह सचिव बन्टी सरियाम ने बताया की 15 जुलाई की मध्य रात्रि ग्राम रावनवाड़ी में अमीन अली, अयूब खान, अजीम खान, मुर्सरफ खान और जावेद खान द्वारा गौमाता का कत्ल किया जा रहा था।
सूचना मिलने पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और तीन फरार हो गए। युवा जिला अध्यक्ष अनुज राठोर ने बताया कि आरोपियों के अतिक्रमण वाले निवास पर बल्डोजर चलाया जाए और बूचडखाने वाले खेत के भूस्वामी पर भी प्रकरण दर्ज किया जाए।
जिला युवा महामंत्री अमित यादव ने कहा कि गौमाता गौ तस्कर कहां से लाते हैं और कत्ल करने के बाद गौमांस को कहां ले जाया जाता है इसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पूर्व में भी बैतूल में ऐसी घटनाएं कारित हुई हैं। उनकी भी पुन: जांच की जानी चाहिए की वह वर्तमान में भी इसमें लिप्त तो नहीं हैं। युवा जिला संयोजक संजय यादव ने बताया कि बैल बाजार की आड़ में यह तस्करी हो रही है। बैल बाजारों में गाय-बैल क्रय करने आते हैं। जिसे देखते हुए बैतूल जिले के सभी बैल बाजार को बंद किया जाए।
यह थे मौजूद
ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे, तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, प्रखंड अध्यक्ष राधेशाम यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख राजा कुभारे, प्रखंड उपाध्यक्ष सचिन वाग्रदरे, प्रखंड अध्यक्ष नवीन जावलकर, प्रखंड मंत्री गोरिशकर गजामे, प्रखंड अध्यक्ष संदीप यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अरूण देशमुख, नगर अध्यक्ष नवल प्रजापती, नगर महामंत्री मोसम मालवीय, वरिष्ठ सहयोगी रोहित लोखडे,तहसील उपाध्यक्ष सुरेंद्र राठोर,नगर मीडिया प्रमुख अक्की महतकर,नगर सह समन्वय प्रमुख मनीष जैन, वरिष्ठ सहयोगी कन्हीया प्रखंड संयोजक रोहित नागले, नगर उपाध्यक्ष प्रवीण साहू नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर,वरिष्ठ सहयोगी अमर सिंह पदराम,प्रखंड अध्यक्ष सोप्निल पवाँर, सोनू खवादे,राहुल खवादे,रोहित भलावी सतोष बन्टी वर्मा,गणेश घोघरे, राज यादव,सचिन सोनी,अशोक यादव, विकास खातरकर,भगवानदास बोरकर, गबर राठोर, अभय चोहान,देवेंद्र चोरसिया, अनिस उइके आदि उपस्थित थे।



