Betul Samachar : श्री माता मंदिर में 5 अगस्त से होगा भव्य संगीतमय अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन
Betul Samachar: Grand musical Akhand Ramcharit Manas Path will be organized in Shri Mata Mandir from August 5
Betul Samachar : (बैतूल)। प्राचीन श्री माता मंदिर शंकर नगर भग्गूढाना में आगामी 5 अगस्त से भव्य संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के लोकेश (बाबू) बिजवे ने बताया कि श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर, श्री माता सेवा युवा मंडल शंकर नगर, माँ खेड़ापति देवी जागरण ग्रुप बैतूल व समस्त वार्ड वासियों के संयुक्त तत्वाधान में यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अखंड रामचरितमानस पाठ 5 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। रविवार 6 अगस्त को सुबह 10 बजे तक श्री अखंड रामचरित मानस पाठ का विराम होगा। इस अवसर पर दोपहर 1 बजे से हवन पूजन एवं प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि श्री माता मंदिर में प्रतिदिन शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अधिक मास और श्रावणमास होने के चलते प्रतिदिन सुबह-शाम श्रद्धालुओं का ताता लग रहा है।
मंदिर में प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जा रहा है। श्री माता मंदिर समिति ने आगामी 5 अगस्त दिन शनिवार को श्री माता मंदिर में अखंड रामायण जी पाठ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



