Betul Samachar : कांग्रेस तकनीकी विभाग के ज़िला अध्यक्ष बने इंजीनियर मैकेश मिंटू चौहान
Betul Samachar: Engineer Makesh Mintu Chauhan became the District President of Congress Technical Department.

Betul Samachar : (बैतूल)। युवा इंजीनियर मैकेश चौहान मिंटू मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तकनीकी विभाग के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष बैतूल सुनील शर्मा गुड्डू, बैतूल विधायक निलय डागा, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे, भैंसदेही विधायक धरमू सिंह, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्म भलावी, ज़िला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ग्रामीण, ज़िला कांग्रेस महामंत्री ब्रज पांडेय की अनुशंसा पर तकनीकी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा ने मैकेश चौहान मिंटू को। बैतूल ज़िला तकनीकी विभाग अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
खबर ये भी हैं: Free Coaching : 9 अक्टूबर से शुरू होगी निशुल्क कोचिंग
गौरतलब है कि मैकेश एक इंजीनियर है और आमला के कनोजिया ग्राम के रहने वाले है, उनकी नियुक्ति से निश्चित ही कांग्रेस में शिक्षित युवा जुड़ेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य आकाश भाटिया, जनपद अध्यक्ष राहुल उईके, लवलेश राठौर, विधान सभा अध्यक्ष मिथलेश राजपूत, आमला से युवा कांग्रेस अजय सिंह राजपूत, भीमपुर अंकुश आर्य, ब्रजेश माली, नवीन पवार, निशांत चौहान, ज़िला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेंद्र साठे, इंजीनियर योगेश यादव, एडवोकेट अभय चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव, शान्तनु तिवारी, विनीत गोठी, नीतू पटेल, विजेंद्र गणेशे, सतेंद्र नरवरे, लोकेंद्र, जागेश्वर नागले, जैक्स, निशांत चौहान, इंजीनियर अंकुर राठौड़, इंजीनियर ललित आर्य, इंजीनियर महेश पाल, इंजीनियर अक्षय पवार, अंशुल पवार, इंजीनियर ब्रजेश पांडेय, नितिन पंडाग्रे, अमित वर्मा ने बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
खबर ये भी हैं: Multai News : घाटबिरोली में विवादों के बीच भीमसेना ने स्थापित की बाबा साहेब की प्रतिमा



