Betul Samachar : कोटवार ने आदिवासी किसान की जमीन पर अवैध तरीके से कर लिया कब्जा
Betul Samachar: Kotwar illegally occupied the land of tribal farmer
आवेदक ने जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से की शिकायत

Betul Samachar : (बैतूल)। चिचोली ब्लॉक के ग्राम हर्रई के कोटवार के खिलाफ वनग्राम ढेकना तहसील सिवनी मालवा ग्राम पंचायत ढेकना निवासी आदिवासी किसान मंगू पिता बिसनू की जमीन हड़पने की शिकायत जनसुनवाई में की गई है। जानकारी से अनुसार किसान की जमीन ग्राम हर्रई में है। शिकायत आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कोटवार नर्मदाप्रसाद आठनेरे ने खसरा नं. 177/5 रकबा 2.0230 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।
शिकायतकर्ता रामगोविंद कास्दे ने आरोप लगाया कि कोटवार नर्मदाप्रसाद आठनेरे द्वारा दबंगई कर कृषि भूमि पर बेजा कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है, वहीं इस कृत्य का विरोध करने पर आदिवासी किसान व उसके परिवार को धमकी दी जा रही है।
कोटवार अपने आपको तहसीलदार से भी ज्यादा ताकतवर मान कर राजस्व के मामलों में जमकर फर्जीवाडा को अंजाम देने में लगा हुआ है। कोटवार द्वारा यह भी खुलेआम एलान करते हुए धमकी दी जाती है कि जिले में बैठे कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होगी। जहां शिकायत करना है कर लो। इस पूरे मामले में पीड़ित किसान ने कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।



