बैतूल

Betul Congress News : बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागत

Betul Congress News: Former District President of BSP joins Congress, MLA Nilay Vinod Daga welcomed

Betul Congress News : बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागत
Betul Congress News : (बैतूल)। विधायक निलय विनोद डागा की विचारधारा और विजन से प्रभावित होकर बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट नामदेव नागले एवं डॉ.हेमंत वाईकर ने शनिवार कांग्रेस का दामन थाम लिया। श्री नागले पूर्व में आमला से बीएसपी की टिकिट पर विधान सभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

डागा हाउस पहुंचे दोनों दिग्गज नेताओं का बैतूल विधायक निलय डागा ने स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। श्री नागले ने बताया कि बैतूल विधायक निलय विनोद डागा की कुशल राजनीतिक क्षमता, विचारधारा एवं भविष्य को लेकर उनके विजन से वे बेहद प्रभावित हुये हैं।

खबर येे भी हैं: Betul News : किसानों को नहीं मिली खरीफ 2022 की बीमा राशि, किसान कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी 

Betul Congress News : बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागत

यही वजह है कि उन्होंने विधायक श्री डागा के नेतृत्व में कांग्रेस में कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था और आज वो दिन भी आ गया जब उन्हें कांग्रेस का साथ मिल गया है। अब वे कांग्रेस की रीति नीति पर चलकर पार्टी को मजबूती और उन्नति की ओर ले जाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता रमन गोठी, इस्माइल नब्बू खान, राजेन्द्र साठे, मूलचंद नागले सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्तिथ थे।

खबर येे भी हैं:  Betul Today Samachar : प्रगतिशील बना जिला पेंशनर्स एसोसिएशन,  प्रांतीय निर्देश पर बैठक में हुई नाम परिवर्तन की घोषणा 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button