Betul Samachar : मंशु ओझा को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भेंट किया था ताम्रपत्र
Betul Samachar: Manshu Ojha was presented a copper plate by the then Prime Minister Indira Gandhi
स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मंशु ओझा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

Betul Samachar : (बैतूल)। स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मंशु ओझा की पूण्यतिथि ओझा समाज द्वारा लोहिया वार्ड में मनाई गई। कार्यक्रम ओझा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहन ओझा और वार्ड पार्षद सोमती धुर्वे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस मौके पर मोहन ओझा ने बताया कि शहीद मंसू ओझा को अंग्रेजों ने 21 अगस्त 1942 में लकड़ी डिपो जलाने, धाराखोह रेलवे की पटरी उखाडऩे व रानीपुर पुलिस थाना जलाने जैसी घटनाओं में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होने कहा कि मंशु ओझा समाज के महानायक हैं। उन्होने कहा कि मंशु ओझा को 4 नवंबर 1942 से 20 जुलाई 1944 तक अंग्रेजों की नरसिंहपुर जेल में रखा गया, अनेकों यातनाएं दी गई परन्तु मंशु ओझा का देशभक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। इस प्रकार आजादी की लड़ाई में योगदान रहा, जो क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।
मंशु ओझा के इस साहसिक कार्य के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 15 अगस्त 1972 को शहीद मंशु ओझा को ताम्रपत्र भेंट किया गया था। कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति के गंज मंडल अध्यक्ष सुनील अहाके ने कार्यक्रम का संचालन और आभार मनोहर धुर्वे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गणेश आहके, राम पाखरे, मोहित धुर्वे, दिवाना धुर्वे, विनोद धुर्वे, फिल्टर अहाके, अश्विनी अहाके आदि ओझाढ़ानावासी मौजूद थे।



