बैतूल

Betul Samachar: भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न

Betul Samachar: Meeting with future program completed

Betul Samachar: भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्नBetul Samachar:(बैतूल)। हाई स्कूल चिखली माल में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का लाइव प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी कोमल सिंह राठौर छात्र-छात्राओं को भविष्य से भेंट थीम के अंतर्गत जानकारी देते हुए मोटिवेट किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेएच कॉलेज में जीव विज्ञान के प्राध्यापक डॉ.सुखदेव डोंगरे ने बच्चों को भविष्य से भेंट के विषय पर उद्बोधन दिया। जिसमें उन्होंने एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण चंद्रयान 3 मिशन एवं देश की उन्नति में भारतीय इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर्स की उपलब्धि के बारे में बताया। साथ ही डॉक्टर इंजीनियर एवं वैज्ञानिक बनने के आसान टिप्स दिए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्ति व्याख्याता शंकर लाल जीतपुरे ने भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने इमानदारी से कठोर परिश्रम करने एवं हिम्मत नहीं हारने पर जोर दिया। पूर्व छात्र साहिल सेठिया ने छात्र-छात्राओं को भविष्य के प्रति जागरूक रहने एवं अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार साहू ने आभार व्यक्त करते हुए पढ़ाई के साथ साथ नए-नए कौशल सीखने की जरूरत पर बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, एसएमडीसी के सदस्य औरस्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button