बैतूल

Betul Samachar : जनरल प्रमोशन के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों ने सड़क पर बैठ कर दिया धरना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Betul Samachar: Nursing students sat on the road for general promotion, took out a rally under the leadership of NSUI District President and submitted a memorandum to the Governor

एनएसयूआई की मांग, तीन साल से नहीं हो पाई परीक्षाएं, दिया जाए जनरल प्रमोशन

Betul Samachar : जनरल प्रमोशन के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों ने सड़क पर बैठ कर दिया धरना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनBetul Samachar(NSUI): (बैतूल)। जिला मुख्यालय पर सोमवार को सैकड़ों नर्सिंग विद्यार्थियों ने जनरल प्रमोशन देने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों का जमावड़ा हो गया था। एनएसयूआई(NSUI) के नेतृत्व में किए गए इस उग्र प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग के छात्रों द्वारा उनका भविष्य बर्बाद होने को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।

प्रदर्शन के बाद सैकड़ों छात्रों ने महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या का निराकरण करने की मांग की। एनएसयूआई (NSUI) जिला अध्यक्ष जैद खान ने बताया कि मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग कॉलेजों के भ्रष्टाचार में नर्सिंग छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकार में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि जो कोर्स को 4 वर्ष में पूर्ण हो जाना था, 3 वर्ष बीतने के बावजूद प्रथम वर्ष की ही परीक्षा नहीं हो सकी है।

कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव (NSUI)

Betul Samachar : जनरल प्रमोशन के लिए नर्सिंग विद्यार्थियों ने सड़क पर बैठ कर दिया धरना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकालकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनएनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने कहा कि नर्सिंग सत्र 2020-21 के छात्र व छात्राओं को जनरल प्रमोशन नहीं दिया गया तो उनकी परीक्षा 1 माह के भीतर में करवाएं और 6 माह के अंतराल में द्वितीय वर्ष की परीक्षा को आयोजित करवाए यदि ऐसा नहीं होता है तो उग्र आंदोलन कर कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे, जिला प्रवक्ता नितिन विश्वास, जिला महासचिव रामकुमार नागवंशी, प्रखर पवार, शाहिद खान, राजकुमार पांडे, छात्र नेता अमन खान, जिला सचिव जोहेब खान, कुनाल पिपरदे, युवा नेता गगन गायकवाड, जिला सचिव आकाश कुबड़े, अमन पवार, फैजान शेख, दीपांशु पवार, रोहित गायकवाड सहित सभी नर्सिंग कॉलेजों के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

यह है प्रमुख मांगे

सन् 2020-21 के विद्यार्थियों को जनरल प्रोमोशन दिया जाए।(NSUI) नर्सिंग सत्र 2020-21 को जनरल प्रोमोशन देने का विचार नहीं है तो, उनकी परीक्षा 1 माह के भीतर करवाए और 6 माह के अंतराल मे द्वितीय वर्ष की परीक्षा को आयोजित करवाए। नर्सिंग सत्र 2021-22 की प्रथम वर्ष की परीक्षा को 1 माह के भीतर आयोजित करवाए।

मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल की पूर्व कुलसचिव सुनिता शिजु पर फर्जी नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने के लिए तुरंत सवैधानिक कार्यवाही कि जाए। मध्यप्रदेश आयुविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के पैरामेडिकल तथा नर्सिंग के कोर्स के सत्र जो बे पटरी हो चुके उसे सही किया जाए। इस विषय को गंभीरता से लेकर इसका निवारण कर छात्रों का भविष्य सुरक्षित सुनिश्चित करें।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button