Betul Samachar : पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद निवास पर बजाई घंटी, कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
Betul Samachar: Bell rang at MP's residence for restoration of old pension, hundreds of employees protested by taking out a rally

Betul Samachar : (बैतूल)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आव्हान पर राविवार को कर्मचारियों ने सांसद के निज निवास पर पहुंचकर घंटी बजाई। कर्मचारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
जिला अध्यक्ष रवि सरनेकर ने कहा की नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, मध्यप्रदेश द्वारा अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर प्रदेश के समस्त नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) धारी कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश शासन के समक्ष शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी संवर्ग की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग निरंतर उठाई जा रही है।
(Betul Samachar)इसके लिए अनेकों बार विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिये जा चुके है। जिस पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा अभी तक सकारात्मक संज्ञान नहीं लिया गया है और नवीन शैक्षणिक संवर्ग मध्यप्रदेश स्कूल राज्य शिक्षा सेवा – 2018 में 1 जुलाई 2018 के पूर्व की शासकीय सेवा का लाभ ग्रेच्युटी, क्रमोन्नति पदोन्नति में भी प्रथम नियुक्ति दिनांक से शिक्षाकर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी संवर्ग को नही दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने मांगती है कि शिक्षा कर्मी, संविदा शाला शिक्षक, गुरुजी नियुक्ति की प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के साथ पुरानी पेंशन बहाली एवं ग्रेच्युटी के साथ क्रमोन्नति-पदोन्नति हेतु 1 जुलाई 2018 के पूर्व की गई शासकीय सेवा की गणना की जाए। पुरानी पेंशन विहीन, नेशनल पेंशन स्कीम धारी प्रदेश के 6.50 लाख शिक्षक, कर्मचारी-अधिकारी की समस्याओं पर अपने विचार रखें।
विरोध प्रदर्शन में यह रहे शामिल(Betul Samachar)
विरोध प्रदर्शन में सचिन राय, राजेंद्र कटारे, अतुल आर्य, आकाश प्रधान, हेमंत जोशी, रमेश बारस्कर, अशोक घोडकी, अमरलाल यादव, विजय साहू, पियूष खातरकर, दिनेश सोनारे, सुरेश लोखंडे, उत्तम घोड़की, साहेबराव चिल्हाटे, विजय पटैया, श्रीराम भुस्कुटे, राजकुमार राठौर, सूरज राठौर, गंगाराम घुडाले, रवि अतुलकर, विजय कोरी, भीमराव दवंडे, गिरीश मालवी, संजीव लोखंडे, नंदकिशोर इवने, सुरेश शेते, संदीप मालवीय, बबलू सिरसाम, मनोज कुशवाहा, सुनील बोडखे, मदन पोते, रामविलास बामने, विट्ठलराव, भाकुलाल चिल्हाटे, विजय साहू, गंगाधर साबरे, जीवित कुमार तिग्गा, कमला दवंडे, गौरी टिकरिया, अरुणा महाले, सरोज माथनकर, अलका ठोके, इमला ठाकरे, ममता ठाकरे, अनुसुइया डांगौर, दिनेश दाबड़े, हरीश बचले, राजू साहू, विजया सोनारे, उर्मिला डोंगरे, माया वर्मा, इंदिरा पवार, रश्मि मोहबे, सत्यवती धुर्वे, यशोदा इवने, माधुरी उईके, मनमोद सनोदिया, सुधीर मेनन, ब्रजकिशोर बडघरे,दीपक पदाम ,राशिद खान पुरुषोत्तम सातपुते बसंत पठाड़े राम भाऊ बारपेटे, चैतराम निरापुरे, अमीना खान, अशोक खातरकर उपस्थित थे।



