Betul Samachar : जिले की पांचो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
Betul Samachar: Shiv Sena will contest elections on all five assembly seats of the district

Betul Samachar : (बैतूल)। शिवसेना ने ऐलान किया है कि वह जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही साफ हो गया है कि अब शिवसेना भी चुनाव मैदान में है। शिवसेना ने बैतूल में उम्मीदवार की घोषणा कर दी है जानकारी के अनुसार शिवसेना के जिला प्रमुख विजेंद्र गोले को बैतूल विधानसभा को उम्मीदवार मनोनीत किया गया है।
खबर ये भी हैं: Betul Congress News : फर्स्ट वोट फॉर कांग्रेस, भविष्य की बात-कमलनाथ के साथ अभियान की हुई शुरुआत

जिला प्रमुख विजेंद्र गोले ने बताया कि उनकी पार्टी यहां प्रमुख दलों को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने बताया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल और राष्ट्रीय नेता ठानेश्वर महावर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी सुरेश गुर्जर के आदेश अनुसार बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर शिवसेना विधानसभा चुनाव लड़ेगी। नगर अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के समस्त पदाधिकारी ने बैतूल विधानसभा 131 पर विजेंद्र गले के नाम पर सहमति जताई। इस मौके पर समस्त शिव सैनिकों ने विजेंद्र को बधाई दी है।
खबर ये भी हैं: Betul News : बूथ जीत का संकल्प ले और समयदानी बने – अंबेटकर



